IND vs AFG: श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर हैं बहुत परेशान, इस बात के लिए कर रहे हैं माथापच्ची
भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना है कि उनके सामने ओपनिंग जोड़ी को चुनना बड़ी समस्या ...और पढ़ें
-1789271013220_m.webp)
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी समस्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना है कि उनके और कोच गौतम गंभीर के सामने ओपनिंग जोड़ी को चुनना माथापच्ची का काम है। इस जगह के लिए तीन दावेदार हैं और अय्यर के मुताबिक तीनों ही शानदार हैं। भारतीय टीम रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जब मैदान पर उतरेगी तो ओपनिंग जोड़ी को चुनना उसकी समस्या रहेगी।
टीम इंडिया के पास अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी हैं जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से किसी भी टीम को तबाह कर सकते हैं। इन तीनों के बीच में ही ओपनिंग की जंग है। हालांकि, अभिषेक का नाम तय है, माथापच्ची वैभव और सैमसन में से किसी एक को चुनने को लेकर है।
मुश्किल होगा फैसला
मैच से पहले शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने माना कि उनके और कोच गौतम गंभीर के लिए ये काफी मुश्किल भरा फैसला होगा। उन्होंने कहा, "तीनों का टीम में होना शानदार बात है। वह सभी अपने विभाग में शानदार काम कर रहे हैं। तीनों लगातार अच्छा कर रहे हैं, ऐसे में चुनाव करना काफी मुश्किल होगा।"
कप्तान ने कहा, "जिसे भी मौका मिलेगा निश्चित ही टीम के भले के लिए होगा और जो खिलाड़ी बाहर बैठेगा, मेरे लिए ये जरूरी होगा कि मैं उससे बात करूं और कोच भी ताकि उसे आत्मविश्वास दे सकें। हमें उन्हें बताना होगा कि जब भी दिन आएगा मौका दिया जाएगा।"
मिला-जुला रहा प्रदर्शन
सैमसन और वैभव को हाल ही में टी20 सीरीजों में मौका मिल था, लेकिन दोनों ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। इंग्लैंड में दोनों का बल्ला शांत रहा था। जिम्बाब्वे में जरूर वैभव ने अच्छी बल्लेबाजी की थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। तीन मैचों में उन्होंने अभिषेक के साथ ओपनिंग की थी और सैमसन को आराम दिया गया था। अब देखना होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम क्या फैसला लेती है।
