विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेट छोड़ पतंग उड़ाने लगे अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे, प्रैक्टिस सेशन में हो गई जंग; बॉम्बे और पंजाब पर आ गई बात

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:06 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने अभ्यास के बाद बीच मैदान पर पतंगबाजी का लुत्फ लिया। इस दौरान अभिषेक ने शिवम को जमकर चिढ़ाया।

शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा में हो गई जंग

शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा में हो गई जंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है, लेकिन तैयारी के बीच अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे बीच मैदान पर पतंगबाजी करने लगे और जंग कर बैठे।

सीरीज के तीनों मैच अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाने हैं दोनों टीमें यहीं अभ्यास कर रही हैं। ऐसे ही अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक और शिवम दुबे पतंग उड़ाने लगे। दोनों के पतंग उड़ाने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

मुंबई है पीछे

बात गुरुवार को हुए प्रैक्टिस सेशन की है। जब सेशन खत्म हो गया था तब शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा पतंग उड़ाने लगे। दोनों में इस बात की जंग हो गई कि कौन किसकी पतंग काटता है। एक छोर पर अभिषेक थे तो दूसरे छोर पर शिवम। दोनों बड़ी शिद्दत से पतंग उड़ा रहे थे। तभी अचानक से शिवम का मांझा टूट गया और उनकी पतंग कट गई। अभिषेक उनकी पतंग काटने के बाद बेहद खुश नजर आए।

इसके बाद अभिषेक ने कहा, "बॉम्बे अभी पंजाब से काफी पीछे है पतंग उड़ाने के मामले में। इनको अभी बहुत साल लगेंगे बराबरी करने में। ये हमारी बचपन की मेहनत है।"

 

अभिषेक पर रहेंगी नजरें

अभिषेक ने अपनी तूफानी बैटिंग से नई पहचान बनाई है। वह पंजाब टी20 लीग में शानदार तरह से बल्लेबाजी करने के बाद इस सीरीज में उतर रहे हैं। उनका ओपनिंग करना तय है। हां, उनके साथ कौन ओपनिंग करेगा इस पर माथापच्ची होगी। उनके साथ ओपनिंग के दावेदार वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन हैं। अभिषेक जिस तरह की बल्लेबाजी करते हैं उससे वह टीम के अहम सदस्य बन गए हैं और अफगानिस्तान सीरीज में उनसे धमाकेदार पारियों की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बदल जाएगा टीम इंडिया का इतिहास, घर में ही हो जाएगी पराई

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: हिन्दुस्तान में पहली बार ये काम करने जा रहे हैं श्रेयस अय्यर, अफगानिस्तान के खिलाफ बजाएंगे बिगुल