IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बदल जाएगा टीम इंडिया का इतिहास, घर में ही हो जाएगी पराई
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेहमानों जैसा सलूक ...और पढ़ें
-1789203837985_m.webp)
अफगानिस्तान के खिलाफ घर में मेहमान होगी टीम इंडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। यूं तो टीम इंडिया ये सीरीज अपने घर में ही खेल रही है फिर भी स्टेडियम में उसके साथ मेहमानों जैसा बर्ताव किया जाएगा। उसको सुविधाएं मेहमानों जैसी ही मिलेंगी।
इस सीरीज में टीम इंडिया के साथ ऐसा कुछ होगा जो पहले कभी नहीं हुआ। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तो कभी नहीं। ये ऐतिहासिक मैदान भारत की कई शानदार और यादगार जीतों का गवाह रहा है और अब यहां भारत के साथ वो होने जा रहा है जो अभी तक नहीं हुआ।
बदल जाएगा ड्रेसिंग रूम
हर स्टेडियम में दो ड्रेसिंग रूम होते हैं। इसमें से एक होता है मेजबान टीम का ड्रेसिंग रूम और एक होता है मेहमान टीम का। भारतीय टीम जब भी अपने देश में खेलती है तो मेजबान टीम के ड्रेसिंग रूम में ही जाती है, लेकिन अफगानिस्तान सीरीज के दौरान वह मेहमान टीम का ड्रेसिंग रूम यूज करेगी। ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम में जाएगी। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।
एक मेहमान टीम के साथ जैसा होता है इस सीरीज में टीम इंडिया के साथ ठीक वैसा ही होगा और मेजबान टीम की सुविधाओं का लुत्फ अफगानिस्तान की टीम उठाएगी।
ये है कारण
इसका कारण ये है कि इस सीरीज का मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नहीं है बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) है। इसी कारण भारतीय टीम को मेहमान टीम का ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा और अफगानिस्तान टीम को मेजबान टीम का।
