विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जागरण पर देखिए IND vs AFG के बीच T20I सीरीज का लाइव एक्‍शन, फैनकोड लेकर आया एक से बढ़कर एक मजेदार प्‍लान्‍स

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:13 AM (GMT+05:30)

IND vs AFG T20I series: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 13 सितंबर से शुरू ...और पढ़ें

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

HighLights

  1. भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 टी20 आई मैच

  2. अरुण जेटली स्‍टेडियम पर खेले जाएंगे तीनों मैच

  3. फैनकोड के दिलचस्‍प प्‍लान्‍स के जरिये जागरण पर देखें लाइव मैच

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और अफगानिस्‍तान (IND vs AFG) के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार यानी 13 सितंबर होगी। सीरीज के सभी मुकाबले दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्‍तान इस सीरीज में मेजबान की भूमिका निभाएगा। इस सीरीज को दोनों देशों की क्रिकेट की दोस्‍ती का नया अध्‍याय माना जा रहा है।

याद दिला दें कि भारत-अफगानिस्‍तान के बीच तीनों टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी अरुण जेटली स्‍टेडियम करेगा। यह तीन टी20 इंटरनेशनल मैच क्रमश: 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को खेले जाएंगे। प्रत्‍येक मैच का टॉस शाम 7 बजे और लाइव एक्‍शन शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच इस रोमांचक टी20 इंटरनेशनल सीरीज का लाइव एक्‍शन आप जागरण पर भी देख सकते हैं। दरअसल, जागरण यूजर्स के लिए फैनकोड एक से बढ़कर एक मजेदार प्‍लान्‍स लेकर आया है, जिससे दर्शकों के मैच देखने का अनुभव पूरी तरह नया और दिलचस्‍प होगा।

यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं स्‍पोर्ट्स इवेंट्स - https://www.jagran.com/sports-watch/cricket

गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्‍तान के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा एकतरफा भारी रहा। मेन इल ब्‍ल्‍यू ने आठ मैच जीते। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा। इस बार मेजबान बनकर अफगानिस्‍तान की टीम भारत के खिलाफ अपनी टी20 इंटरनेशनल जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगी।

पता हो कि अरुण जेटली स्‍टेडियम की पिच बल्‍लेबाजों के अधीन मानी जाती है। ऐसे में यहां रनों का अंबार लगने की उम्‍मीद है। हालांकि, मैच की प्रगति के साथ पिच धीमी होती है तो फिर स्पिनर्स अपना कमाल बिखेरते हुए नजर आ सकते है। दोनों ही टीमों में स्‍टार स्पिनर्स की मौजूदगी है तो मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्‍मीद है।

चलिए तो बिना देरी किए जागरण यूजर्स के लिए बता देते हैं कि फैनकोड के कारण वो किस तरह के प्‍लान्‍स अपना सकते हैं, ताकि मैच के लाइव एक्‍शन का भरपूर आनंद उठा सके। फैनकोड ने जागरण यूजर्स के लिए एक मैच, एक टूर, मासिक और वार्षिक पास का आयोजन किया है। जागरण यूजर्स इनमें से कोई भी प्‍लान खरीदकर खेल इवेंट का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के ड्रेसिंग रूम में 'घुसे' वैभव सूर्यवंशी, 15 साल के तूफान को रोकने तैयार है अफगानी मास्टर प्लान

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Preview: क्रिकेट की पिच पर लिखा जाएगा दोस्ती का नया अध्याय, भारत-अफगानिस्‍तान के बीच पहला टी20 आज