विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग-11 का एलान, टेंबा बावुमा बाहर; इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:13 PM (IST)

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। टेंबा बावुमा और डेन पैटरसन दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं

टेंबा बावुमा दूसरे टेस्ट से बाहर

टेंबा बावुमा दूसरे टेस्ट से बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार से सेंचुरियन में शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने टीम में दो बदलाव किए हैं। टेंबा बावुमा को पिछले मुकाबले में काफ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो सेंचुरियन टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा, टीम में एनरिक नॉर्खिया को जगह मिली है। उन्हें डेन पैटरसन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टीम में दो बदलाव

बावुमा की जगह टोनी डी जॉर्जी को टीम में लाया गया है। जॉर्जी, बावुमा की गैरमौजूदगी में चार नंबर पर खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं ओपनिंग की कमान एडेन मार्करम और मार्कस एकरमैन संभालेंगे।

तीन नंबर पर जुबैर हमजा खेलेंगे। पिछले मैच में उन्होंने 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं एकरमैन ने 157 रन ठोके थे। मैथ्यू ब्रीत्जके पांच नंबर पर खेलते हुए कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में सेंचुरियन में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

टीम में विकेटकीपर की भूमिका रायन रिकल्टन ही निभाएंगे। रिकल्टन ने पिछले मैच में 102 रन जड़े थे। उनसे एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑलराउंडर के रूप में वियान मुल्डर और मार्को यानसेन दिखेंगे।

साइमन हार्मर इकलौते स्पिनर के रूप में टीम में दिखेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया के हाथों में होगी।

साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंद दिया था। रबाडा ने बल्लेबाजी में 72 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा, उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट झटके थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। साउथ अफ्रीका की नजर अब दूसरा मुकाबला जीतकर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने पर होगी।

 

 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

एडेन मार्करम(कप्तान), मार्कस एकरमैन, जुबैर हमजा, टोनी डी जॉर्जी, मैथ्यू ब्रीत्जके, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।

यह भी पढ़ें- IND-A vs PAK-A Live Score: अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, पाकिस्तानी गेंदबाजों पर बोला धावा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों की आठ अच्छी गेंदें खोले रख सकती हैं WTC फाइनल का रास्ता, 5वें दिन मौसम भी हो सकता है मेहरबान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।