पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल, शोएब अख्तर को मिलेगा नया रोल
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन ...और पढ़ें

मोहसिन नकवी-शोएब अख्तर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, जो अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आलोचना करते रहते हैं, उन्हें बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अख्तर कई बार क्रिकेट बोर्ड पर तीखा हमला करते हुए देखे गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के इस खराब हालात के लिए भी बोर्ड को ही जिम्मेदार ठहराया था लेकिन अब उन्हें पीसीबी में अहम रोल मिल सकता है।
पाकिस्तान के लिए पिछले कुछ साल क्रिकेट में बहुत ही खराब रहे हैं। टीम 2022 के बाद एक बार भी आईसीसी टूर्नामेंट से सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंची है। इसके अलावा हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। उस दौर पर टीम के सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया था और कोच को भी हटा दिया गया था। इसकी भी अख्तर ने आलोचना की थी।
शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी की मुलाकात
दरअसल, कुछ समय पहले शोएब के बड़े भाई का निधन हुआ था। इसके बाद उनके जनाजे में नकवी भी पहुंचे थे। इस दौरान नकवी ने अख्तर से बात की थी। उनसे बातचीत के बाद शोएब काफी इंप्रेस हुए और अब उनके बोर्ड में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं पिछले कुछ समय से अख्तर ने बोर्ड के प्रति नरमी भी दिखाई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि उन्हें बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
शोएब अख्तर को मिल सकती है जिम्मेदारी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में अख्तर को कोई बड़ा पोस्ट मिल सकता है। पीटीआई के मुताबिक शोएब अख्तर के भाई के निधन के बाद नकवी ने उनसे मुलाकात की थी। उसके बाद अख्तर उनसे काफी इंप्रेस दिखाई दिए थे। दोनों के बीच वहीं से रिश्ते मजबूत हुए। नकवी ने अख्तर के साथ अपना प्लान भी साझा किया और उन्हें नेशनल क्रिकेट एकैडमी (NCA) में आने का न्योता दिया था।
नकवी को है टीम से उम्मीद
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि उन्हें बोर्ड में बड़ी पोस्ट मिल सकती है। चेयरमैन से ये पोस्ट मिलने पर उनके भी कुछ आइडिया और शर्तें होंगी। बोर्ड भविष्य के प्लान के लिए कुछ काम कर रहा है। इसी वजह से थिंक टैंक में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पाकिस्तान मेंस टीम, विमंस टीम और शाहीन टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
