IND vs WI: 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ तूफानी शतक ठोककर स्थापित किया नया कीर्तिमान
जॉन कैंपबेल ने गुवाहाटी में भारत के खिलाफ 65 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया, जो वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक है।

जॉन कैंपबेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेते हुए वेस्टइंडीज के जॉन कैंपबेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ मात्र 65 गेंदों पर शतक ठोक दिया। इसी के साथ उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। कैंपबेल ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और 65 गेंदों पर शतक ठोक दिया।
सेंचुरी ठोकने के साथ ही उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की खास लिस्ट में जगह बना ली है। पहले वनडे मैच में भी कैंपबेल ने शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक लगाया था। हालांकि, वे शतक लगाने से चूक गए थे और 62 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे मुकाबले में उन्होंने तेज तर्रार शुरुआत की और रिकॉर्ड शतक लगाया।
जॉन कैंपबेल ने ठोका रिकॉर्ड शतक
कैंपबेल भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 65 गेंदों पर ये कारनामा किया। इससे पहले किसी भी कैरिबियाई बल्लेबाज ने 65 गेंदों पर शतक नहीं लगाया था। रिकार्डो पॉवेल ने 1999 में सिंगापुर में खेलते हुए 72 गेंदों पर शतक ठोका था। रिचर्ड का रिकॉर्ड अब कैंपबेल ने ध्वस्त कर दिया है।
भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज-
- जॉन कैंपेबेल - 65 गेंद
- रिकार्डो पॉवेल - 72 गेंद
- मार्लन सैमुअल्स - 73
- शिमरन हेटमायर - 74
- शिमरन हेटमायर - 85
ब्रायन लारा की लिस्ट में शामिल हुए कैंपबेल
कैंपबेल ने शतक ठोकने के साथ ही ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है। वे वेस्टइंडीज के लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वनडे में सबसे तेज शतक ठोका है। विंडीज के लिए ये रिकॉर्ड लारा के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए मात्र 45 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। लिस्ट में अब कैंपबेल पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
- ब्रायन लारा - 45 गेंद बनाम बांग्लादेश, 1999
- क्रिस गेल - 55 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2019
- एविन लुईस - 61 गेंद बनाम श्रीलंका, 2024
- निकोलस पूरन - 63 गेंद बनाम नीदरलैंड्स, 2023
- जॉन कैंपेबल - 65 गेंद बनाम भारत, 2026
- शाई होप - 66 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, 2025
यह भी पढ़ें- India vs West Indies Live Score: शाई होप ने बढ़ाई भारतीय गेंदबाजों की टेंशन, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
