India vs West Indies Live Score: शाई होप के बाद आमिर ने भी ठोकी फिफ्टी, भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया
IND vs WI 2nd ODI LIVE: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी के ...और पढ़ें

IND vs WI: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 2nd ODI LIVE Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी के बारसपरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को डेब्यू का मौका दिया, जिन्हें ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किया गया है।
पहले मैच में भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक के दम पर जीत हासिल की थी। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।
पहले मैच में रोहित शर्मा को शुरुआत मिली थी लेकिन वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। ऐसे में रोहित से इस मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। अगर पिच की बात करें, तो गुवाहाटी का विकेट आमतौर पर सपाट होता है और बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना आसान होता है।
