विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीम इंडिया में वापसी पर आया सरफराज खान का पहला रिएक्शन, पिता के साथ फोटो शेयर कर बताया दिल का हाल

Published: Mon, 10 Aug 2026 10:28 AM (IST)

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम इंडिया में शामिल किया ...और पढ़ें

सरफराज खान को मिला टीम इंडिया में मौका

सरफराज खान को मिला टीम इंडिया में मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को आखिरकार टीम इंडिया का बुलावा आ ही गया। उन्हें चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में जगह मिली है और वह श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। लंबे समय बाद टीम में वापसी के बाद सरफराज का पहला रिएक्शन सामने आया है।

सरफराज ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। इंग्लैंड दौरे पर भी वह टीम के साथ गए थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद से वह टीम से बाहर ही रहे। हालांकि, सुदर्शन की चोट ने उनके लिए दरवाजे खोले हैं।

शेयर की फोटो

इस दौरान सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए और अपनी फिटनेस पर भीम किया। उन्होंने अपना काफी वजन कम किया, लेकिन टीम इंडिया में जगह न मिलने पर वह निराश थे, लेकिन अब सरफराज के चेहरे पर खुशी है। उन्होंने टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट कर अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने टीम इंडिया की ट्रेवलिंग जर्सी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। वहीं एक अन्य फोटो में वह अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ नजर आ रहे हैं।

सरफराज उम्मीद करेंगे कि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिले और वह अपनी ऐसी छाप छोड़ें कि टीम से बाहर न जाएं। हालांकि, सुदर्शन नंबर-3 पर खेलते हैं और सरफराज इससे नीचे बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिले।

 

 
 
 
View this post on Instagram

ऐसा रहा है करियर

सरफराज ने भारत के लिए अभी तक छह टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से एक में शतक जमाया है। इसके अलावा वह तीन अर्धशतक भी जमा चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने क्यों नहीं की गेंदबाजी? कोच ने कर दिया खुलासा, फिटनेस पर दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिलेगी एंट्री