विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में होगा बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिलेगी एंट्री

Published: Sun, 09 Aug 2026 07:06 PM (IST)

भारत के बल्लेबाज सरफराज खान चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल हो सकते हैं। ...और पढ़ें

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। भारत के बल्लेबाज सरफराज खान श्रीलंका के विरुद्ध होने वाली टेस्ट सीरीज में चोटिल साई सुदर्शन की जगह ले सकते हैं। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक सुदर्शन को चोट लगी है, जिसके कारण वे आने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं और सरफराज खान उनकी जगह टीम में आ सकते हैं।

सरफराज को सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। टीम को लेकर अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लिया जाएगा। सुदर्शन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्होंने बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण के अभ्यास में भी हिस्सा लिया है।

साई सुदर्शन के फिट होने की संभावना कम

हालांकि, उनके श्रीलंका के विरुद्ध 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट होने की संभावना कम है। सुदर्शन उस समय फ्लाइट में भी नहीं चढ़े थे जब भारतीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना हुई थी। इस बीच, श्रीलंका के विरुद्ध पहले टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की दाहिने हाथ की रिंग फिंगर (अनामिका अंगुली) में भी चोट लग गई।

बीसीसीआई ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट भी किया और कहा कि एहतियात के तौर पर गिल श्रीलंका एलेवन के विरुद्ध वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। चयन समिति ने चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह भी आकिब नबी को टीम में शामिल किया है। सीरीज से पहले भारत को कई खिलाड़ियों की चोटों की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- 'खिलाड़ी कोई मशीन नहीं', BCCI के सीओई पर उठे सवाल तो वीवीएस लक्ष्मण का फूटा गुस्सा

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश दौरे को लेकर हरकत में आया BCCI, वनडे और टी20 सीरीज को लेकर विवाद सुलझाने की कोशिश में जुटा बोर्ड