विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Ban Video: Shubman Gill की बाउंड्री पर Sara Tendulkar का रिएक्शन वायरल, फैंस बोले- गड़बड़ है बाबू-भैया

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Thu, 19 Oct 2023 08:38 PM (IST)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ...और पढ़ें

Shubman Gill के दो गगनचुंबी सिक्स देख Sara Tendulkar हुए इंप्रेस
Shubman Gill के दो गगनचुंबी सिक्स देख Sara Tendulkar हुए इंप्रेस

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Shubman Gill Sara Tendulkar Reaction Video: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 256 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के ओपनर्स ने कमाल की शुरुआत की।

शुभमन गिल अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए तो कप्तान रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए। मैच में शुभमन गिल को सपोर्ट करने के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पहुंची हुई नजर आई।

सारा तेंदुलकर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शुभमन गिल की बाउंड्री पर वह अपने रिएक्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

Shubman Gill के दो गगनचुंबी सिक्स देख Sara Tendulkar हुए इंप्रेस

दरअसल, शुभमन गिल (Shubman gill) ने हसन द्वारा डाले गए पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इस चौके को देख फैंस के साथ ही स्टैंड्स पर बैठी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar)  खुशी के मारे झूम उठी।

यह भी पढ़ें:

Ind vs Ban Rohit Sharma: पुणे में 'हिटमैन' ने तोड़ डाला धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, WC में हासिल किया यह खास मुकाम

वह गिल की बाउंड्री देख जोरों से तालियां बजाती हुई दिखी। उन्होंने इसके बाद पारी के 10वें ओवर में भी तालियां बजाते हुए गिल को सपोर्ट और चीयर किया, जिसमें उन्होंने नसुम अहमद के खिलाफ दो छक्के ठोके।

देखें VIDEO

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच 88 रन की साझेदारी हुई। यह साझेदारी 13वें ओवर में टूटी जब रोहित को आउट किया गया। रोहित ने 40 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

गिल भी 20वें ओवर में पवेलियन लौटे, उन्हें मेहदी हसन मिराज ने महमुदुल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। उन्होंने अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक जमाया, जबकि ये उनका पहले वनडे वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।