विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे साई सुदर्शन या नहीं? जानिए ताजा अपडेट

Published: Sun, 02 Aug 2026 02:11 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका का दौरा करना है, लेकिन साई सुदर्शन की चोट टीम के लिए समस्या ...और पढ़ें

साई सुदर्शन इस समय चोट से परेशान हैं

साई सुदर्शन इस समय चोट से परेशान हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का एलान हुआ था तब साई सुदर्शन का नाम लिस्ट में था, लेकिन बीसीसीआई ने बताया कि उनका जाना फिटनेस पर निर्भर है। सुदर्शन चोटिल हैं और वापसी पर काम कर रहे हैं। अब उनकी चोट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

सुदर्शन को एडी में चोट है और वह इस समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। उनको ये चोट अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लगी है।

शुरू की बल्लेबाजी

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में सुदर्शन की फिटनेस को लेकर जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुदर्शन की रिकवरी अच्छी चल रही है और वह वापसी की राह पर हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है जिससे उम्मीद जगी है कि वह चार अगस्त को श्रीलंका रवाना होने वाली टीम इंडिया की फ्लाइट में बैठेंगे।

सुदर्शन भारत की टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं। टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर-3 पर खिला रहा है। हालांकि, जिस प्रदर्शन की उम्मीद उनसे की जा रही थी वैसा अभी तक देखने को नहीं मिला है। उन्होंने भारत के लिए अभी तक सात मैच खेले हैं और 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक एक भी शतक नहीं लगाया। हालांकि, वह तीन अर्धशतक जमा चुके हैं।

ऐसा है शेड्यूल

भारतीय टीम चार अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। फिर वह सात अगस्त को अभ्यास मैच खेलेगी। ये मैच पहले चार दिन का होना था, लेकिन अब तीन दिन का होगा। ये अभ्यास मैच सात से नौ अगस्त के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाएगा। फिर टीम इंडिया गॉल के लिए रवाना होगी जहां उसे पहला टेस्ट मैच खेलना है जो 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाना है। दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच होगा कोलंबो में होगा।

यह भी पढ़ें- Ind vs SL Test Series: भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

यह भी पढ़ें- IND vs SL: सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में 'तहलका' मचाकर टीम इंडिया में मारी एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ क्या होगा डेब्यू?