विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में 'तहलका' मचाकर टीम इंडिया में मारी एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ क्या होगा डेब्यू?

Published: Tue, 28 Jul 2026 05:48 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर सारांश जैन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने घरेलू ...और पढ़ें

सारांश जैन

सारांश जैन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। उनका चयन कोई अचानक नहीं हुआ है बल्कि इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बल्लेबाज और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया।

सारांश को ऐसे समय में मौका मिला, जब वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस सवालों के घेरे में है। सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनका चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी ऑफ स्पिन फिरकी के दम पर बल्लेबाजों को खूब नचाया है। इसके अलवा बल्ले से भी कई बार टीम को जीत दिलाई है।

कौन हैं सारांश जैन?

सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। वे दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास में डेब्यू 2014-15 सीजन में किया था। इसके बाद से वे लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जैन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 54 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.75 की औसत के साथ 2223 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं।

इस खिलाड़ी ने गेंद के साथ भी बेहतरीन कार्य किया है, जो उनको संपूर्ण ऑलराउंडर बनाता है। उन्होंने गेंद के साथ 54 मैचों में 188 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने हाल ही में इंडिया ए के लिए श्रीलंका का दौरा किया था। दो मैचों में 33 वर्षीय ने 6 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी, जिससे इंडिया ए को सीरीज जीतने में मदद मिलेगी।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल।

यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में मची हलचल, रयान टेन डोशेट ने भारतीय टीम को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें- IND vs SL: फिर खाली हाथ रह गए ये खिलाड़ी, दमदार प्रदर्शन के बाद भी अगरकर-गंभीर ने किया इग्नोर