विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: फिर खाली हाथ रह गए ये खिलाड़ी, दमदार प्रदर्शन के बाद भी अगरकर-गंभीर ने किया इग्नोर

Published: Tue, 28 Jul 2026 02:53 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। ...और पढ़ें

टीम इंडिया में फिर नहीं मिली जगह

टीम इंडिया में फिर नहीं मिली जगह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को टीम इंडिया का एलान हो गया है। इस टीम में एक नया चेहरा है तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा बनाए रखा गया है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके दमदार प्रदर्शन पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी की नजर नहीं गई।

इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा किया है, लेकिन लगातर ही उन्हें सेलेक्टरों की नजरअंदाजी झेलनी पड़ी है। आइए बताते हैं उन खिलाड़ियों को बारे में जिनको मायूसी मिली है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

आकिब नबी

जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाने वाले गेंदबाज आकिब नबी को फिर निराशा हाथ लगी है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भी उनको नहीं चुना गया था और श्रीलंका के खिलाफ भी उनका नाम टीम में नहीं है जबकि वह अपनी दमदार गेंदबाजी का नमूना पेश कर चुके हैं। आकिब ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे। वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

सरफराज अहमद

हाल ही में भारत को टेस्ट में ज्यादा सफलता नहीं मिली। उसे अपने घर में ही हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टेस्ट स्पेशलिस्ट की कमी टीम को साफ खली। सरफराज अहमद इस कमी को पूरा कर सकते थे। वह भारत के लिए खेल भी चुके हैं, लेकिन बाहर कर दिए गए। वह टीम के मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं, लेकिन सेलेक्टर्स ने एक बार फिर उन्हें नजरअंदाज किया।

ऋतुराज गायकवाड़

जब से चेतेश्वर पुजारा गए हैं और कप्तान शुभमन गिल ने चौथे नंबर पर खेलना शुरू किया है तब से भारत को नंबर-3 का बल्लेबाज नहीं मिल रहा है। वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन को आजमा लिया गया है। सुदर्शन का श्रीलंका सीरीज में खेलना फिटनेस पर निर्भर है। नंबर-3 के लिए ऋतुराज गायकवाड़ अच्छे विकल्प हो सकते हैं, लेकिन बार-बार उनको नजरअंदाज किया जा रहा है।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस से लेकर अपनी फॉर्म तक के सारे प्रमाण दे दिए हैं, लेकिन अजीत अगरकर, गौतम गंभीर का उनपर ध्यान नहीं जा रहा है। एक बार फिर उनको नजरअंदाज किया है। जसप्रीत बुमराह का खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर है। ऐसे में शमी भारत के लिए कीमती साबित हो सकते हैं।

रजत पाटीदार

साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में रजत पाटीदार ने डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद वह बाहर कर दिए गए। रजत उन बल्लेबाजों में से हैं जिनकी टीम को जरूरत है। वह स्पिन के अच्छे बल्लेबाज हैं और मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं, लेकिन सेलेक्टर्स को नहीं लगता है कि वह टीम में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: बिना खेले ही टीम इंडिया से OUT हो गया ये युवा, लिस्ट में एक ऑलराउंडर का नाम भी शामिल

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'निराश कर देने वाला नतीजा...', भारत-श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज की स्‍कोरलाइन क्‍या होगी? पूर्व दिग्‍गज ने की भविष्‍यवाणी