विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद शमी छोड़ेंगे LSG का साथ, इस खिलाड़ी के बदले राजस्थान रॉयल्स में होगी एंट्री! यशस्वी जायसवाल को लेकर भी हलचल तेज

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:44 PM (IST)

मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो सकते हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल राजस्थान का साथ छोड़ सकते हैं।

मोहम्मद शमी छोड़ेंगे लखनऊ का साथ

मोहम्मद शमी छोड़ेंगे लखनऊ का साथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल (IPL) 2027 से पहले बड़ी ट्रेड को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में राजस्थान की नजर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर है। राजस्थान सैम करन की जगह शमी को टीम में शामिल करने की फिराक में है।

क्रिकबज के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मनीमानर सिद्धार्थ भी इस ट्रेड में बने हुए हैं। खिलाड़ियों को ट्रेड के बारे में जानकारी दे दी गई है और कागजी कार्रवाई चल रही है। साथ ही राजस्थान और लखनऊ के बीच स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर भी चर्चा चल रही है।

यशस्वी जायसवाल पर भी चर्चा

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लखनऊ अपने टीम का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रही है। मगर राजस्थान ने लखनऊ से एक और भारतीय गेंदबाज की मांग रखी है। हालांकि,दोनों के बीच अब तक इसको लेकर कोई सहमति नहीं बनी है।

जायसवाल का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है। अगर वो लखनऊ टीम का हिस्सा बन जाते हैं तो, इससे लखनऊ को एक भारतीय कप्तान का विकल्प भी मिल जाएगा। साथ ही एक धाकड़ ओपनर खिलाड़ी भी टीम में शामिल हो जाएगा।

शमी-करन के ट्रेड डील पर नजर

शमी और करन के बीच होने वाली ट्रेड डील पर सभी की नजर होग। हालांकि करन के बदले शमी के अलावा, स्पिनर सिद्धार्थ भी राजस्थान टीम का हिस्सा बनते हुए दिख सकते हैं।

राजस्थान के लिए तेज गेंदबाजी समस्या बनी हुई है। उनके पास जोफ्रा आर्चर के बाद संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेन मफाका और नांद्रे बर्गर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में शमी का टीम के साथ जुड़ना राजस्थान के लिए अच्छा होगा।

वहीं, करन के आने से लखनऊ टीम में एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी पूरी होगी, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजाी में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे पाएगा।

यह भी पढ़ें- बाल दिवस के दिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं होंगी देश की निगाहें, बतौर कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाएंगे धमाल

यह भी पढ़ें- बाल दिवस के दिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं होंगी देश की निगाहें, बतौर कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाएंगे धमाल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।