विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज में दिखेगा भुवनेश्वर कुमार का जलवा, चार साल बाद टीम में लौटने पर रोहित शर्मा ने भेजा खास मैसेज

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:19 AM (IST)

भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दिखेंगे। इससे पहले रोहित शर्मा ने उनके लिए खास मैसेज भेजा है।

रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार

रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है। वो गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरु हो रही टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उनके लिए दिल छु लेने वाले मैसेज भेजा है।

भुवी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में टीम के साथ जोड़ा गया था। मगर बारिश की वजह से मुकाबला रद हो गया। भुवी को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में शानदार वापसी करने को देखेंगे।

रोहित का भुवी के लिए खास मैसेज

भुवी साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में खेले थे। भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हुआ था, जहां उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

भुवनेश्वर इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे। मगर सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब भुवी चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। इस दौरान रोहित ने भुवी के लिए खास मैसेज भेजा है।

फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा में पूर्व कप्तान ने बातचीत में कहा, 'हम न्यूजीलैंड जाएंगे। मैं उम्मीद करूंगा कि वो अच्छा प्रदर्शन करें।'

 

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला तोहफा

भुवी को उनके आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 2025 में 17 और 2026 में 28 विकेट झटके। दोनों साल आरसीबी को चैंपियन बनाने में भुवी ने अहम भूमिका निभाई।

भुवी के लगातार दो सीजन में शानदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला। अब उनसे टीम को न्यूजीलैंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेनोव जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिलने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ।

यह भी पढ़ें- जेम्स एंडरसन क्रिकेट के सभी प्रारुपों से लेंगे संन्यास, 26 साल के लिजेंडरी करियर पर लगेगा ब्रेक!

यह भी पढ़ें- जब कोच जॉन राइट ने पकड़ा वीरेंद्र सहवाग का कॉलर, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जमकर हुआ था बवाल