विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित शर्मा की पूर्व गर्लफ्रेंड ने किया हैरान करने वाला खुलासा !

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 24 May 2016 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 03:42 PM (IST)

रोहित शर्मा की पूर्व गर्लफ्रेंड व सोफिया हयात ने यह घोषणा करते हुए सबको हैरान कर दिया कि वह कैथोलिक नन बन गईं हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। भारत के सलामी बल्लेबाज और आइपीएल9 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की पूर्व गर्लफ्रेंड व बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात ने यह घोषणा करते हुए सबको हैरान कर दिया कि वह कैथोलिक नन बन गईं हैं।

सोफिया तब सुर्खियों में आई थी जब रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर रिकॉर्ड 264 रनों की शानदार पारी खेली थी। सोफिया ने रोहित की पारी का जश्न ट्विटर पर अपनी न्यूड फोटो पोस्ट करके मनाया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर ही रोहित के साथ अपने ब्रेकअप का स्पष्टीकरण दिया था तथा बताया था कि भारतीय बल्लेबाज ने उनके साथ डेट की।

सोफिया बॉलीवुड इंडस्ट्री का पहचाना हुआ चेहरा हैं और रिएलीटी शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। हालांकि सोफिया का बॉलीवुड में डेब्यू करना बाकी हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'सिक्स-एक्स' है। मगर फिल्म के रिलीज होने से पूर्व उनका कैथोलिक नन बनने का खुलासा हैरानीभरा है।

सोफिया ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर करते हुए घोषणा की है कि वह अब गाया सोफिया मदर बन गई हैं। इसके साथ ही सोफिया अब शाकाहारी बन गई हैं।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें