वेस्टइंडीज सीरीज खत्म होने के बाद विराट कोहली-रोहित शर्मा एक्शन में कब नजर आएंगे? नोट कर लें वापसी की तारीख
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद अब ...और पढ़ें

रोहित शर्मा-विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है। टीम इंडिया ने इसे 2-1 से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया को आखिरी वनडे मैच में विंडीज के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शाई होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 162 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। सीरीज में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया।
विराट ने पहले मैच में शतक लगाया, जबकि अगले दो मैच में वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके। दूसरी तरफ रोहित को पहले मैच में शुरुआत मिली लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। हालांकि, दूसरे मैच में सेंचुरी और फिर तीसरे मैच में 92 रनों की पारी खेली। ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और इस वजह से फैंस को उन्हें एक्शन में देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि रोहित-कोहली अब कब एक्शन में दिखाई देंगे?
रोहित शर्मा-विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित और विराट दोनों का प्रदर्शन बेहतरीन देखने को मिला। रोहित ने तीन मैचों में 75 की शानदार औसत के साथ 225 रन बनाए, जिसमें एक शतक और अर्धशतक शामिल रहा। विराट ने तीन मुकाबलों में खेलते हुए 84 की औसत के साथ 168 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया।
रोहित-विराट अब एक्शन में कब दिखेंगे?
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी, जहां रोहित और विराट नजर आएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
| पहला वनडे | 4 नवंबर 2026 | ऑकलैंड, ईडन पार्क |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर 2026 | वेलिंग्टन, स्काई स्टेडियम |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर 2026 | हैमिल्टन, सेडॉन पार्क |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर 2026 | माउंट माउंगानुई, बे ओवल |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर 2026 | माउंट माउंगानुई, बे ओवल |
यह भी पढ़ें- फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, सेलेक्टर्स ने किया टीम से बाहर; इस खिलाड़ी को मिली जगह
यह भी पढ़ें- Rishabh Pant Net Worth: आर्थिक तंगी को दी मात, मौत को दिखाया ठेंगा; आज 100 करोड़ के मालिक हैं ऋषभ पंत
