विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिषभ पंत को मिला खुशी का खजाना, आप भी देखें क्यों खुश है यह विस्फोटक बल्लेबाज

By Digpal SinghEdited By:
Published: Thu, 17 Jan 2019 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 01:59 PM (IST)

Team India के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) इन दिनों बेहद खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी का कारण उनका शानदार प्रदर्शन नहीं, बल्कि कुछ और है।

रिषभ पंत को मिला खुशी का खजाना, आप भी देखें क्यों खुश है यह विस्फोटक बल्लेबाज
रिषभ पंत को मिला खुशी का खजाना, आप भी देखें क्यों खुश है यह विस्फोटक बल्लेबाज

नई दिल्ली, जेएनएन। Team India के विकेटकीपर रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ उसी की धरती पर खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। रिषभ पंत के इस बेहतरीन प्रदर्शन से उनके प्रशंसक और टीम इंडिया में उनके साथी खिलाड़ी काफी खुश हैं। रिषभ भी खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी का कारण उनका शानदार प्रदर्शन नहीं, बल्कि कुछ और है।

वनडे टीम का हिस्सा नहीं है रिषभ
रिषभ पंत ने टेस्ट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद का यह भी मानना है कि रिषभ के लिए 2019 विश्वकप के दरवाजे खुले हैं। रिषभ के प्रदर्शन को देखने हुए उनका विश्वकप की टीम में शामिल होना लगभग पक्का भी लग रहा है। अब अगर न्यूजीलैंड में खेले जाने वाली टी20 सीरीज में रिषभ को मौका मिलता है तो उनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी।

तस्वीरों में देखें ईशा नेगी की खूबसूरती

बेहद खुश हैं रिषभ पंत
ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटकर रिषभ ने अपने एक 'स्पेशल दोस्त' की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बुधवार को उन्होंने तस्वीर शेयर की। हालांकि उन्होंने इस इंस्टाग्राम मैसेज में अपनी इस दोस्त की पहचान का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा - I just want to make you happy because you are the reason I am so happy (मैं आपको खुश करना चाहता हूं, क्योंकि मेरे खुश होने का कारण आप हैं।) माना जा रहा है कि यह खास दोस्त रिषभ की प्रेमिका हैं।

यह भी पढ़ें : Ind Vs Aus: निर्णायक वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, किए ये दो बदलाव

ईशा नेगी हैं रिषभ पंत
आपको बता दें कि तस्वीर में रिषभ पंत के साथ दिख रही यह युवती ईशा नेगी हैं। ईशा दिल्ली की एक उद्यमी और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। रिषभ के साथ ही ईशा नेगी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है।

दूसरी तरफ ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर यही फोटो शेयर करते हुए लिखा है- My man, my soulmate, my best friend, the love of my life. @rishabpant

ऑस्ट्रेलिया में रिषभ का प्रदर्शन
ज्ञात हो कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान रिषभ ने शानदार प्रदर्शन किया था। रिषभ ने 58.33 की औसत से सीरीज में कुल 350 रन बनाए। उनसे ज्यादा 521 रन सिर्फ चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में बनाए थे। सिडनी में खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच में नाबाद 159 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए रिषभ पंत।

यही नहीं रिषभ ने इस टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर कुल 20 कैच भी लपके। रिषभ किसी भी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।