विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेटर Rinku Singh आज बनेंगे खेल अधिकारी, CM योगी इन खिलाड़ियों को भी देंगे नियुक्ति पत्र

Published: Tue, 24 Mar 2026 09:33 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और हॉकी खिलाड़ी राज कुमार ...और पढ़ें

Rinku Singh समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान

Rinku Singh समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान

HighLights

  1. रिंकू सिंह आज बनेंगे खेल अधिकारी

  2. लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पदक विजेताओं को मिलेगी पुरस्कार राशि व आर्थिक सहायता

  3. रिंकू समेत इन खिलाड़ियों को सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र

डिजिटल डेस्क, जागरण लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनेंगे। पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार व पेरिस ओलंपिक में हॉकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक बनाया जाएगा। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स के अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी व प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

यह नियुक्तियां ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की गई हैं।

Rinku Singh समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा सम्मान

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। लक्ष्मण पुरस्कार सामान्य श्रेणी में गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह, प्रयागराज के जिम्नास्ट अभिजीत कुमार और गौतमबुद्ध नगर के कुश्ती खिलाड़ी जोन्टी कुमार शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को मिलेगी पुरस्कार राशि

  • विनय (गोरखपुर)- पैरा पावरलिफ्टिंग (वर्ल्ड चैम्पियनशिप, मिस्र 2025, स्वर्ण) -40 लाख रुपये
  • विक्रांत बालियान (मेरठ) - वुशू/शूटिंग -15 लाख रुपये
  • सागर दांगी (बागपत) - शूटिंग - 15 लाख रुपये
  • ले. कर्नल भानू पाठक (गोरखपुर)- माउंट एवरेस्ट आरोहण- 15 लाख रुपये
  • दीपक कुमार (गाजियाबाद) - माउंट एवरेस्ट आरोहण -15 लाख रुपये
  • तनुश्री पांडेय (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस -14 लाख रुपये
  • ओम यादव (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस- 12 लाख रुपये
  • राज कुमार पाल (गाजीपुर)- हाकी -10 लाख रुपये
  • यश कुमार (आगरा)- पैरा कैनोइंग -10 लाख रुपये
  • मुस्कान यादव (प्रयागराज)- साफ्ट टेनिस -छह लाख रुपये
  • अभय सिंह (वाराणसी)- कैनोइंग - पांच लाख रुपये
  • श्रवण कुमार (बागपत)- शूटिंग - तीन लाख रुपये
  • यश तोमर (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये
  • ईशान खान (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये

यह भी पढ़ें- Rinku Singh को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बनेंगे स्‍पोर्ट्स ऑफ‍िसर; 6 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी की सौगात

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के विभूतिपुर में नशे में हंगामा करते ASI गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि