विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rinku Singh को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बनेंगे स्‍पोर्ट्स ऑफ‍िसर; 6 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी की सौगात

Published: Mon, 23 Mar 2026 10:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और सम्मान देंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ...और पढ़ें

सीएम योगी के साथ क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंह। फोटो- सोशल मीड‍िया एक्‍स

सीएम योगी के साथ क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंह। फोटो- सोशल मीड‍िया एक्‍स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनेंगे। पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार व पेरिस ओलंपिक में हाकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक बनाया जाएगा। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स के अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी व प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

यह नियुक्तियां ओलंपिक, पैरालंपिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की गई हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही नौ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा।

लक्ष्मण पुरस्कार सामान्य श्रेणी में गाजीपुर के हाकी खिलाड़ी उत्तम सिंह, प्रयागराज के जिम्नास्ट अभिजीत कुमार और गौतमबुद्धनगर के कुश्ती खिलाड़ी जोन्टी कुमार शामिल हैं। पैरा वर्ग में आगरा के पैरा कैनोइंग खिलाड़ी यश कुमार और गौतमबुद्धनगर के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीन कुमार को यह सम्मान मिलेगा।

वहीं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार सहारनपुर की एथलीट प्राची, बागपत की एथलीट तान्या चौधरी, गौतमबुद्धनगर की शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल और लखनऊ की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रगति केसरवानी को दिया जाएगा। लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों को कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3.11 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। कार्यक्रम में 14 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी, जबकि 19 खिलाड़ियों को 8.75 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इन खिलाड़ियों को मिलेगी पुरस्कार राशि

विनय (गोरखपुर)- पैरा पावरलिफ्टिंग (वर्ल्ड चैम्पियनशिप, मिस्र 2025, स्वर्ण) -40 लाख रुपये
विक्रांत बालियान (मेरठ) - वुशू/शूटिंग -15 लाख रुपये
सागर दांगी (बागपत) - शूटिंग - 15 लाख रुपये
ले. कर्नल भानू पाठक (गोरखपुर)- माउंट एवरेस्ट आरोहण- 15 लाख रुपये
दीपक कुमार (गाजियाबाद) - माउंट एवरेस्ट आरोहण -15 लाख रुपये
तनुश्री पांडेय (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस -14 लाख रुपये
ओम यादव (लखनऊ)- साफ्ट टेनिस- 12 लाख रुपये
राज कुमार पाल (गाजीपुर)- हाकी -10 लाख रुपये
यश कुमार (आगरा)- पैरा कैनोइंग -10 लाख रुपये
मुस्कान यादव (प्रयागराज)- साफ्ट टेनिस -छह लाख रुपये
अभय सिंह (वाराणसी)- कैनोइंग - पांच लाख रुपये
श्रवण कुमार (बागपत)- शूटिंग - तीन लाख रुपये
यश तोमर (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये
ईशान खान (बागपत) - शूटिंग - दो लाख रुपये

यह भी पढ़ें- 'वो खेलेगा ही नहीं', अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आर. अश्विन ने की भविष्यवाणी; हर कोई रह गया हैरान