विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy: रिंकू सिंह बने UP के संकटमोचक, किया बेन स्टोक्स जैसा कमाल; ठोका लगातार दूसरा शतक

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:27 PM (IST)

रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक ठोक दिया है। रिंकू उत्तर प्रदेश के लिए संकटमोचक बनकर नाबाद 118 रन बनाकर लौटे।

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh Century) ने रणजी ट्रॉफी 2026 (Ranji Trophy) में लगातार दूसरा शतक ठोका है। रिंकू उत्तर प्रदेश के लिए रविवार को संकटमोचक बनकर उभरे। यूपी ने सिर्फ 137 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद रिंकू ने आखिरी विकेट के लिए वंश चौधरी के साथ 65 रनों की शानदार साझेदारी की। वंश इस दौरान सिर्फ चार रन ही बना पाए। रिंकू की इस पारी ने बेन स्टोक्स के हेडिंग्ले वाली इनिंग की याद दिला दी।

रिंकू ने दिलाई स्टोक्स की याद

रिंकू की पारी ने साल 2019 एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टोक्स द्वारा खेली गई इनिंग की याद दिला दी। उस समय इंग्लैंड ने 286 पर 9 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्टोक्स ने नाबाद 135 रनों की पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

स्टोक्स को जैक लीच का साथ मिला था। इंग्लैंड को जीत के लिए 73 रनों की जरुरत थी। स्टोक्स ने इस दौरान चौका लगाकर मैच खत्म किया था। कुछ ऐसी ही पारी रिंकू की भी रही।

रिंकू का लगातार दूसरा शतक

यूपी के कप्तान आर्यन जुयाल ने गोवा (UP vs Goa) के खिलाफ कानपुर के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। यूपी ने 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैदान पर रिंकू ने कदम रखा।

रिंकू ने चौथे विकेट के लिए माधव कौशिक के साथ 58 रनों की साझेदारी की। माधव 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यूपी का विकेट का सिलसिला इसके बाद रुका नहीं।

रिंकू एक छोर पर डटे रहे। वहीं, दूसरी तरफ लगातार विकेट गिरते रहे। यूपी का स्कोर अचानक 137/9 हो गया। ऐसा लग रहा था कि यूपी 150 का आकड़ा नहीं पार कर पाएगी। मगर इसके बाद रिंकू ने जबरदस्त खेल दिखाया।

रिंकू ने वंश के साथ मिलकर यूपी को 200 के पार पहुंचाया। रिंकू ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 रनों की पारी खेली। उनकी वजह से यूपी ने पहली पारी में 202 रन बनाए।

रिंकू का ये रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बिहार के खिलाफ भी सेंचुरी लगाई थी। गोवा की तरफ से यश कसवानकर ने पांच विकेट लिए।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद गोवा ने 12 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं। सुयश प्रभुदेसाई 12 और शिवेंद्र भुजबाल 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। गोवा अभी यूपी के स्कोर से 159 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के बाद अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कीवियों से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत; जानें दौरे की A टू Z जानकारी

यह भी पढ़ें- बनना चाहता था क्रिकेटर बन गया रग्बी प्लेयर, टीम इंडिया का रहा कप्तान; फिल्मों में भी कमाया नाम