विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ यादगार डेब्यू के बाद पाकिस्ताल लौटे रजाउल्लाह, इस्लामाबाद में मिला 'हीरो' जैसा वेलकम

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:48 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ यादगार टेस्ट डेब्यू के बाद रजाउल्लाह का इस्लामाबाद में हीरो जैसा स्वागत किया गया। उन्होंने गेंद और ...और पढ़ें

रजाउल्लाह

रजाउल्लाह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्ताने के रजाउल्लाह का इस्लामाबाद में एक हीरो की तरह स्वागत किया गया। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में रजाउल्लाह के लिए यादगार डेब्यू रहा, जहां उन्होंने गेंद और बल्ले से कमाल किया। हालांकि, उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद जब वे वापस लौटे तो उनका इस्लामाबाद में जोरदार स्वागत किया गया।

रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बर्मिंघम में खेलते हुए 63 गेंदों पर 81 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 छक्के निकले थे। इसी के साथ पाक खिलाड़ी ने टेस्ट डेब्यू पर सबसे अधिक छक्के लगाने के टिम साउदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में भी 4 विकेट हासिल किए थे। इस हरफनमौला प्रदर्शन के बाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

रजाउल्लाह को तीसरे टेस्ट में मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में से सात खिलाड़ियों को वापस भेज दिया था। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को तीसरे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया। इसी कड़ी में रजाउल्लाह को भी पाकिस्तान से इंग्लैंड भेजा गया और उन्हें तीसरे मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। पादर्पण पर ही इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिया और शानदार प्रदर्शन से दिल जीत लिया। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

पाकिस्तान को सीरीज में मिली हार

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 0-3 से हार मिली। ये पहला मौका था, जब पाक टीम को इंग्लैंड की धरती पर सूपड़ा साफ हुआ। इससे पहले पाकिस्तानी टीम कभी भी इंग्लैंड की सरजमीं पर 0-3 से नहीं हारी थी।

WTC में सबसे निचले स्थान पर पहुंची पाकिस्तान

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले तो क्लीन स्वीप होना पड़ा फिर आईसीसी ने स्लो ओवर रेट की वजह से प्वाइंट्स कटे, जिसकी वजह से डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तानी टीम के 4.63 परसेंटेज प्वाइंट्स हैं और नौवें नंबर पर हैं। पाकिस्तानी टीम ने अब तक इस संस्करण में 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी साइबर क्राइम एजेंसी पर उठाए सवाल, पूछताछ का पूछा कारण