विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:35 PM (IST)

जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे समय तक खेलने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सचिन तेंदुलकर-ब्रैंडन टेलर

सचिन तेंदुलकर-ब्रैंडन टेलर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। टेलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में खेले गए वनडे मैच के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वे अब वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था।

टेलर को जिम्बाब्वे के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए 22 साल 4 महीने हो गए हैं। तेंदुलकर ने भारत के लिए इस फॉर्मेट में 22 साल 3 महीने तक अपनी सेवाएं दी थीं। अब उनका ये रिकॉर्ड टूट गया है और टेलर ने इसे अपने नाम कर लिया है। टेलर 40 साल की उम्र को पार कर चुके हैं लेकिन अब तक वे अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं।

ब्रैंडन टेलर ने रचा इतिहास

टेलर ने 2004 में वनडे में डेब्यू किया था और अब वे जिम्बाब्वे के लिए इस फॉर्मेट में महान बल्लेबाजों में से एक हैं। भले ही उन्होंने तेंदुलकर के सबसे अधिक सालों तक वनडे क्रिकेट खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है लेकिन वे रन या फिर अन्य मामलों में उनसे बहुत पीछे हैं। तेंदुलकर ने 18426 रन बनाए थे और 463 मैच खेले थे। दूसरी तरफ टेलर ने 22 से अधिक सालों तक क्रिकेट खेली लेकिन वे अब तक 207 मैच ही खेल सके हैं। इसका बड़ा कारण ये भी है कि जिम्बाब्वे को अधिक मैच खेलने को नहीं मिलते हैं।

टेलर पर लगा था बैन

टेलर का करियर विवादों से भी घिरा रहा है। उन्होंने 2021 में संन्यास का एलान कर दिया था और फिर डोपिंग केस की वजह से उनके ऊपर 3 सालों का बैन लगा दिया था। 2022 में बैन लगा था और फिर 2025 में बैन समाप्त होने के बाद टेलर ने संन्यास से वापसी की। वे फिर से जिम्बाब्वे के लिए खेल रहे हैं और अब उनकी नजरें विश्व कप 2027 पर होंगी, जिसे साउथ अफ्रीका और नामीबिया के साथ मिलकर जिम्बाब्वे भी होस्ट कर रहा है।

टेलर का करियर

विकेटकीपर बल्लेबाज ने वनडे फॉर्मेट में अब तक 207 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.28 की औसत के साथ 6704 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी साइबर क्राइम एजेंसी पर उठाए सवाल, पूछताछ का पूछा कारण

यह भी पढ़ें- ICC रैंकिंग में श्री चरणी ने किया ऐतिहासिक कारनामा, शेफाली और दीप्ति शर्मा को भी हुआ बड़ा फायदा