ICC रैंकिंग में श्री चरणी ने किया ऐतिहासिक कारनामा, शेफाली और दीप्ति शर्मा को भी हुआ बड़ा फायदा
भारत की स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, ...और पढ़ें

श्री चरणी-शेफाली वर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्पिनर श्री चरणी ने महिलाओं की आईसीसी रैंकिंग में कमाल कर दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर सकी थी। चरणी आईसीसी की टी20 रैंकिंग की नंबर-1 गेंदबाज हैं और महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्होंने अपने इस स्थान को बरकरार रखा है। ताजा रैंकिंग में चरणी ने एक खास कमाल किया है।
चरणी के अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। शेफाली ने भारत को महिला एशिया कप 2026 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सेमीफाइनल और फिर फाइनल में भी शतक जमाया, जिसका आईसीसी ने उन्हें इनाम दिया है और उन्होंने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
श्री चरणी ने रचा इतिहास
चरणी महिला एशिया कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने कुल 12 विकेट अपने नाम किए। इसकी वजह से अब गेंदबाजी रैंकिंग में उनके 804 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं। वे भारत की पहली महिला गेंदबाज बनी हैं, जिन्होंने आईसीसी गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में 800 या उससे अधिक प्वाइंट्स हासिल किए हैं।
दीप्ति शर्मा को भी मिला फायदा
एशिया कप में अपनी फिरकी के दम पर बल्लेबाजों के नचाने वाली दीप्ति शर्मा को भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दीप्ति इससे पहले चौथे नंबर पर थी। इस समय उनके 729 रेटिंग प्वाइंट्स हैं और वे गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
शेफाली वर्मा को भी फायदा
बल्लेबाजों की रैंकिंग में शेफाली को भी फायदा मिला है। महिला एशिया कप 2026 में शेफाली ने 236 रन बनाए थे। वे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। इसके बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में उन्होंने एक पायदान की छलांग लगाई है। शेफाली 741 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत की ही स्मृति मंधाना 745 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 की रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज हैं।
