भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो समय चला गया जब...'
भारतीय टीम में वापसी के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। आरसीबी को लगातार दो बार ...और पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दो बार आईपीएल (IPL) खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी की मांगे तेज हुई हैं।
36 साल के अनुभवी गेंदबाज ने भी राष्ट्रीय टीम में वापसी की इच्छा जताई, जिन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में खेला था। याद दिला दें कि भुवी ने आईपीएल 2025 में 17 जबकि आईपीएल 2026 में 28 विकेट झटके थे।
भुवी ने क्या कहा
भुवनेश्वर कुमार ने जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'मैं कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं। मगर मैं दोबारा भारत के लिए खेलकर खुश रहूंगा। अब वो समय गया, जब मैं अगली सीरीज का इंतजार करता था।'
कुमार ने बताया कि शुरुआत में उन्हें भारतीय टीम में वापसी से संबंधित फोन आए, जिससे उनकी आस जगी कि आगे आने वाली सीरीज में मौका मिल सकता है। हालांकि, उन्हें देरी से एहसास हुआ कि ऐसा मामला नहीं है। जहां राष्ट्रीय टीम में वापसी दूरी की कौड़ी लगा तो भुवी को परिस्थितियों को समझने में परिवार का साथ मिला।
परिवार ने निभाई अहम भूमिका
तेज गेंदबाज ने कहा, 'मुझे वापसी के लिए फोन आया तो कुछ सीरीज लगा कि उन्होंने कहा है तो आगे आने वाली सीरीज के लिए बुलावा आएगा। मगर फिर एहसास हुआ कि वो जो कह रहे हैं, वैसा नहीं है। मुझे दुख नहीं हुआ क्योंकि पता था कि ऐसा हो रहा है और मैं इसे समझ चुका था। यह आसान नहीं था, लेकिन परिवार ने बड़ी भूमिका निभाई।'
भुवी का करियर
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 में आखिरी बार भारत का टी20 आई प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया था। तब भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सफर समाप्त हुआ था। कुमार ने कुल 229 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करके 294 विकेट झटके। उनकी औसत 29.50 की रही।
