विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान खान को बचाने के लिए उतरे 7 ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, विदेश मंत्री को लेटर लिखकर की खास अपील

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:29 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं और उनकी रिहाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने सरकार को लेटर लिखा है।

इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं

इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उसे पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले इमरान खान इस समय जेल में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उनकी हालत खराब है। पूरे क्रिकेट जगत में उनको बचाने की मुहिम चल रही है। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के सात कप्तानों ने इमरान को बचाने के लिए लेटर लिखा है जिसमें ग्रेग चैपल भी शामिल हैं।

इन सभी ने अपनी सरकार के विदेशी मंत्री पैनी वॉन्ग को लेटर लिखा कहा है कि वह इस मामले में दखल दें और इमरान खान को बचाने की कोशिश करें। इन सभी ने जेल में इमरान की खराब हालत पर चिंता जाहिर की है।

चैपल चाहते हैं मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के कोच रह चुके चैपल ने वॉन्ग से मुलाकात की इच्छा जाहिर की है। उनके अलावा एलन बॉर्डर, इयान चैपल, किम ह्यूज, मार्क टेलर, स्टीव वॉ, और महिला टीम की कप्तानी कर चुकीं बेलिंडा क्लार्क ने इमरान को बचाने की अपील की है।

लेटर में उन्होंने लिखा है, "चैपल ने इमरान खान को आखिरी बार साल 2022 में इस्लामाबाद में देखा था और तब इमरान खान प्रधानमंत्री थे। उस समय वह तंदुरुस्त और फिट थे। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उन पर विश्वास करना मुश्किल है इसलिए आज हम लेटर लिख रहे हैं। एक डिप्लोमेट या पॉलिटिकल एक्टर्स के तौर पर नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों के तौर पर हमें लगा कि बोलना चाहिए।"

मौत का है डर

चैपल ने आशंका जताई है कि इमरान की जेल में मौत हो सकती है। चैपल ने हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल से बात करते हुए कहा, "हमें इस बात की चिंता है कि वह जेल में मर सकते हैं।"

इमरान खान इस समय रावलपिंडी में आडिला जेल में बंद हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। हाल ही में इमरान के बेटों ने भी स्काई स्पोर्ट्स को इंटरव्यू दिया था और बताया था कि उनको जेल में मारने की साजिश रची जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'PCB ने खुद का मजाक बनवाया', लॉर्ड्स टेस्ट के बहिष्कार की धमकी पर भड़के इमरान खान के बेटे

यह भी पढ़ें- इमरान खान को बुशरा बीबी से मिलने की मिली इजाजत, पाकिस्तानी कोर्ट ने अकेले रखने पर लगाई रोक