रवि शास्त्री के सामने मोहम्मद शमी ने फेंक दी बिरयानी की प्लेट, गुस्से में की आग उगलती गेंदबाजी; साउथ अफ्रीका से छीन लाए थे मैच
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिसके बाद रवि शास्त्री ने 2018 के एक मैच का ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने रिटायरमेंट लेते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। शमी ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार स्पेल किए हैं। उनकी सीम गेंदबाजी की चर्चा हमेशा होती थी और बल्लेबाजों को मुश्किल में डालते थे। अब वे भले ही सफेद जर्सी में खेलते न दिखें लेकिन उनके कुछ स्पेल हैं, जो फैंस की यादों में हमेशा बने रहेंगे।
शमी ने एक ऐसा ही स्पेल साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। जोहान्सबर्ग में शमी ने दूसरी पारी में आग उगलती गेंदबाजी की थी, जिसके सामने अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं सके थे। उनके पांच विकेट की वजह से भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री और बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बड़ा खुलासा किया है।
मोहम्मद शमी को लेकर रवि शास्त्री का खुलासा
शमी के संन्यास के बाद शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए शमी का एक किस्सा साझा किया है। शास्त्री ने कहा, जोहान्सबर्ग में टेस्ट मैच का आखिरी गेम था और मैच रोमांचक मोड़ पर था। आखिरी दिन उन्हें जीतने के लिए 240 रनों की जरूरत थी। लंच तक साउथ अफ्रीका ने 100 रन बना लिए थे और आठ विकेट हाथ में थे। इसके बाद मैंने शमी की प्लेट देखी, जिसमें वे बिरयानी खा रहे थे।
गुस्से में आ गए थे शमी
अरुण ने आगे कहा कि रवि उनके पास पहुंचे और पूछा कि तेरा भूख इधर ठीक हो गया क्या? शास्त्री ने आगे बताया कि इसके बाद शमी ने प्लेट फेंक दी। उसने कहा मुझे बिरयानी नहीं चाहिए। भाड़ में गया बिरयानी। वो बहुत गुस्सा हो गए। भरत ने आगे बताया कि शास्त्री ने कहा, वो बहुत गुस्से में है और उसे ऐसे ही छोड़ दो। अगर कुछ कहना है, "तो ये कहो कि मुझे विकेट लेकर दे। आपके अंदर गुस्सा है लेकिन उस गुस्से को गेंदबाजी में निकालना अलग चीज है।" शास्त्री ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद वे बिरयानी की प्लेट लेकर शमी के पास गए थे और उन्हें बिरयानी खाने को कहा था।
शमी ने लिए थे पांच विकेट
दरअसल, ये किस्सा 2018 का है, जहां टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे थी। तीसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया की हार सुनिश्चिच लग रही थी। उस मुकाबले में भारत पहली पारी में 187 रनों पर सिमट गया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका भी 194 रन बना सका था। भारत ने दूसरी पारी में 247 रन बनाए और अफ्रीका को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया।
भारत ने जीता था मुकाबला
इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए थे। प्रोटियाज की जीत सुनिश्चित लग रही थी लेकिन शमी ने लंच के बाद गेंद से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पांच विकेट लिए और भारत ने मैच को 63 रनों से अपने नाम कर लिया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।