विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Syed Mushtaq Ali Trophy: रजत पाटीदार ने बदल दिया खेल, गजब की खेली कप्तानी पारी; तोड़ा रोहित-गंभीर का रिकॉर्ड

Published: Sun, 15 Dec 2024 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2024 07:36 PM (IST)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी पारी खेली। रजत ...और पढ़ें

रजत पाटीदार ने फाइनल में खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी। फोटो- सोशल मीडिया
रजत पाटीदार ने फाइनल में खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. संकट में पड़ी टीम को बाहर निकाला
  2. रजत पाटीदार ने बनाए नाबाद 81 रन
  3. मुंबई को दिया चुनौती पूर्ण लक्ष्य

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान ने मुश्किल समय में टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। इसमें रजत पाटीदार का सबसे अहम रोह रहा। कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 81 रन की पारी खेली और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।

फाइनल मैच में मुंबई टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मध्य प्रदेश की शुरुआत मुंबई के खिलाफ बहुत अच्छी नहीं रही और टीम ने 54 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। पाटीदार ने टीम को न सिर्फ सकंट से निकाला बल्कि सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया। एक तरह से विकेट गिरते रहे, लेकिन रजत नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे। रजत पाटीदार ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

40 गेंद पर खेली नाबाद 81 रन की पारी

पाटीदार ने 40 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 81 रन की पारी खेली। इस दौरान रजत ने 6 छक्के और 6 चौके लगाए। 202.50 की स्ट्राइर रेट से रजत पाटीदार ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की। एमपी के कप्तान ने सेमीफाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाया था। पाटीदार को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वह आगामी आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।

तोड़ा रोहित-गंभीर का रिकॉर्ड

मुंबई के खिलाफ खेली अपनी नाबाद 81 रन की पारी के दम पर रजत पाटीदार टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए। रजत ने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले गौतम गंभीर ने बतौर भारतीय कप्तान टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं।

भारतीय कप्तान द्वारा टी20 टूर्नामेंट फाइनल में सर्वोच्च स्कोर

  • 81* रन – रजत पाटीदार बनाम मुंबई, SMAT 2024
  • 80 रन – गौतम गंभीर बनाम सीएसके, CLT20, 2014
  • 68 रन – रोहित शर्मा बनाम डीसी, IPL, 2020

इन खिलाड़ियों ने भी दिया योगदान

बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए इस मैच में रजत के अलावा शुभ्रांशू सेनापति ने 23 रन जबकि हरप्रीत सिंह भाटिया ने 15 रन का योगदान दिया। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने 17 रन जबकि राहुल बॉथम ने 19 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकर ने 2 विकेट लिए, जबकि रेस्टन डियास को भी 2 सफलता मिली। इसके अलावा अथर्व अंकोलकर, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे को एक-एक सफलता मिली।

यह भी पढे़ं- RCB के फ्यूचर कैप्टन ने 227.59 के स्ट्राइक रेट से जड़ी तूफानी फिफ्टी, कप्‍तानी पारी के दम पर टीम को फाइनल में पहुंचाया

यह भी पढे़ं- Rajat Patidar ने IPL रिटेंशन से पहले दी RCB को वॉर्निंग! रणजी ट्रॉफी में 68 गेंद पर जड़ा तूफानी शतक