Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajat Patidar बने RCB के 8वें कप्‍तान, जानें कैसा है उनका IPL और कप्‍तानी रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 01:53 PM (IST)

    Rajat Patidar RCB captain रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्‍तान घोषित किया। रजत पाटीदार आरसीबी फ्रेंचाइजी के आठवें कप्‍तान बने। इससे पहले फाफ डु प्‍लेसिस ने तीन सीजन तक आरसीबी की कप्‍तानी की थी। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल में रजत पाटीदार ने कैसा प्रदर्शन किया और बतौर कप्‍तान उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है।

    Hero Image
    रजत पाटीदार को आरसीबी का आठवां कप्‍तान बनाया गया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्‍तानी करेंगे। आरसीबी ने गुरुवार को रजत पाटीदार को कप्‍तान बनाने की घोषणा की। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स और लाइव सेशन के जरिये 31 साल के रजत पाटीदार को कप्‍तान नियुक्‍त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजत पाटीदार आरसीबी के आठवें कप्‍तान बने। इससे पहले फाफ डु प्‍लेसिस ने तीन सीजन तक फ्रेंचाइजी की कमान संभाली थी। मध्‍य प्रदेश के रजत पाटीदार पर आरसीबी को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने की जिम्‍मेदारी होगी। आरसीबी ने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। रजत पाटीदार के नेतृत्‍व में फ्रेंचाइजी को खिताबी सूखा खत्‍म करने की उम्‍मीद है।

    कप्‍तानी में रजत का रिकॉर्ड

    31 साल के रजत पाटीदार को राज्‍य टीम के नेतृत्‍व का अनुभव हासिल है। उन्‍होंने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में 2019 से 2024 तक मध्‍य प्रदेश की कमान संभाली। पाटीदार ने इस दौरान 12 मैचों में जीत दर्ज की जबकि चार में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा।

    रजत ने अपनी कप्‍तानी में मध्‍य प्रदेश को 2024-25 एसएमएटी फाइनल में पहुंचाया था, जहां मुंबई से मात मिली थी। 2024-25 एसएमएटी में रजत पाटीदार दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 9 पारियों में 61.14 की औसत से 428 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए RCB ने किया New Captain के नाम का एलान, Virat Kohli नहीं; इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिली जिम्मेदारी

    रजत पाटीदार का आईपीएल करियर

    रजत पाटीदार ने आईपीएल 2021 में आरसीबी की तरफ से डेब्‍यू किया था। तब से रजत पाटीदार को 27 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्‍होंने 34.74 की औसत और 158.85 के स्‍ट्राइक रेट से 799 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने एक शतक और सात अर्धशतक जमाए।

    रजत पाटीदार के लिए सबसे शानदार सीजन 2024 का रहा, जहां उन्‍होंने 15 मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 395 रन बनाए थे। तब उनकी औसत 30.38 की रही जबकि स्‍ट्राइक रेट 177.13 का रहा। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 55 रन था।

    रजत पाटीदार का इंटरनेशनल करियर

    1 जून 1993 को मध्‍य प्रदेश के इंदौर में जन्‍में रजत पाटीदार को भारत की तरफ से तीन टेस्‍ट और एक वनडे खेलने का मौका मिला। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने तीन टेस्‍ट की छह पारियों में 63 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 32 रन रहा। वहीं, एक वनडे में उन्‍होंने 22 रन बनाए।

    घरेलू क्रिकेट की बात करें तो रजत पाटीदार ने 68 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 13 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 4738 रन बनाए। वहीं, लिस्‍ट ए क्रिकेट में पाटीदार ने 64 मैचों में 4 शतक और 13 अर्धशतकों की मदद से 2211 रन बनाए। उन्‍होंने 75 टी20 मैचों में एक शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 2463 रन बनाए।

    कौन-कौन रह चुका आरसीबी का कप्‍तान

    • राहुल द्रविड़ - 2008-2008
    • केविन पीटरसन - 2009-2009
    • अनिल कुंबले - 2009-2010
    • डेनियल विटोरी - 2011-2012
    • विराट कोहली - 2011-2023
    • शेन वॉटसन - 2017-2017
    • फाफ डु प्‍लेसिस - 2022-2024
    • रजत पाटीदार - 2025*

    यह भी पढ़ें: RCB Team for IPL 2025: बेंगलुरु ने 119.25 करोड़ खर्च करके 22 खिलाड़‍ियों का बनाया स्‍क्‍वाड, जानें किसको कितने रुपये में खरीदा