राहुल द्रविड़ को जब आया था भयंकर गुस्सा, मैच में हार के बाद 'द वॉल' ने ड्रेसिंग रूम में कर दिया था बड़ा कांड
राहुल द्रविड़, जो अपनी शांत छवि के लिए जाने जाते हैं, एक बार इंग्लैंड के खिलाफ हारने के बाद ड्रेसिंग ...और पढ़ें

राहुल द्रविड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को अक्सर शांत ही देखा जाता है। ऐसा बहुत ही कम समय देखने को मिला, जब उन्हें गुस्सा आया हो। द्रविड़ को 'दीवार' और 'मिस्टर भरोसेमंद' के नाम से भी जाना जाता है। वे मैदान पर बहुत ही शांत होकर बैटिंग करते थे और गुस्से में बहुत कम या न के बराबर देखा गया। हालांकि, वे एक बार इतना गुस्सा हुए थे कि ड्रेसिंग रूम में कुर्सी फेंक दी थी।
द्रविड़ जैसे शांत खिलाड़ी का इस तरह से गुस्सा करना फैंस के लिए भी चौंकाने वाला था। उन्हें ये गुस्सा ऐसे समय में आया था, जब वे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो सके थे। बस इसी बात पर द्रविड़ को गुस्सा आया और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में कुर्सी फेंक दी।
राहुल द्रविड़ को जब ड्रेसिंग रूम में आया गुस्सा
द्रविड़ भले ही शांत स्वभाव के थे लेकिन टीम की हार उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसका उदाहरण इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच में भी देखने को मिला। दरअसल, साल 2006 में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया था।
तीसरे मैच में हार के बाद द्रविड़ अपना आपा खो बैठे और ड्रेसिंग रूम में रखी हुई कुर्सी को फेंक दिया। उन्हें इतने गुस्से में इससे पहले किसी ने नहीं देखा था। आमतौर पर वे हार के बाद शांत ही रहते थे लेकिन इंग्लैंड की हार ने द्रविड़ को भी गुस्सा करने पर मजबूर कर दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भड़के थे द्रविड़
द्रविड़ को इससे पहले भी एक बार गुस्सा आया था लेकिन वो ऐसा मौका नहीं था, जहां उन्हें मैच में हार की वजह से गुस्सा आया। उन्हें 2004 में एक पत्रकार के सवाल पर गुस्सा आया था, जहां उन्होंने उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर करने की बात कह डाली थी। बता दें कि 2004 में टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर गई थी, जहां द्रविड़ से मैच फिक्सिंग को लेकर सवाल किया था। इसी पर पूर्व भारतीय कप्तान भड़क गए थे और पत्रकार को बाहर निकालने की बात कही थी।
