विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रवीण कुमार गेंदबाजी के बाद अब नई भूमिका निभाने को तैयार, दो साथी खिलाड़‍ियों से मिलेगी कड़ी टक्‍कर

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:52 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब नई पारी खेलने को तैयार हैं। प्रवीण कुमार ने कहा कि ...और पढ़ें

प्रवीण कुमार (File photo)

प्रवीण कुमार (File photo)

HighLights

  1. प्रवीण ने बीसीसीआई जूनियर चयन समिति के लिए किया आवेदन

  2. प्रवीण के अलावा सुदीप त्‍यागी और आशीष जैदी ने भी किया आवेदन

  3. प्रवीण ने कहा कि वो क्रिकेट को कुछ वापस देना चाहते हैं

जागरण न्यूज नेटवक, नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने बीसीसीआइ जूनियर चयन समिति में चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है।

मेरठ के रहने वाले 39 वर्षीय प्रवीण कुमार का कहना है कि वह क्रिकेट को कुछ वापस देना चाहते हैं, इसलिए इस पद के लिए आवेदन किया है।

सेंट्रल जोन से आवेदन करने वाले प्रवीण के अलावा इस पद के लिए सुदीप त्यागी और आशीष विस्टन जैदी ने भी दावा ठोका है। ऐसे में इन दोनों से प्रवीण को चुनौती मिलेगी।

2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके प्रवीण ने भारत के लिए 68 वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2011 इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए सर्वाधिक 15 विकेट लिए थे। जबकि सुदीप त्यागी ने भारत के लिए चार वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: विराट कोहली ने 139 रन की पारी खेलकर लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज बने