IND vs WI: विराट कोहली ने 139 रन की पारी खेलकर लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार, यहां देखें पूरी लिस्ट
Virat Kohli record: विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 139 रन की पारी खेली और ...और पढ़ें

विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 139 रन की उम्दा पारी खेली। कोहली ने केवल 88 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 139 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट खोर 296 रन का लक्ष्य हासिल किया।
इस तरह भारत ने 8 विकेट से पहला मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे बुधवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा। बता दें कि तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कोहली का बोलबाला रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ 151 रन की साझेदारी की।
108 गेंदों में 110 रन बनाने के बाद गिल पवेलियन लौटे और फिर कोहली ने रुतुराज गायकवाड़ (13*) के साथ टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। अपनी 139 रन की पारी के दौरान कोहली ने रिकॉर्ड्स का अंबार लगाया। चलिए इस पर गौर करते हैं:
15000 रन पूरे किए
कोहली वनडे प्रारूप में 15000 या ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 59वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की। कोहली वनडे में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 303 पारियों में यह आंकड़ा पार किया, जबकि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ये उपलब्धि 377 पारियों में हासिल की थी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में सुनील गावस्कर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 13वां शतक जमाया। कोहली ने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 12 शतक जमाए थे। एबी डीविलियर्स और जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 11-11 शतक जमाए।
सचिन तेंदुलकर की कर डाली बराबरी
कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक जमाए हैं। इस तरह उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। तेंदुलकर ने भी लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक लगाए हैं।
लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 60
- विराट कोहली (भारत) - 60
- ग्राहम गूच (इंग्लैंड) - 44
- ग्रीम हिक (इंग्लैंड) - 50
- कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 39
10 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो देशों के खिलाफ 10 वनडे शतक जमाए। वेस्टइंडीज के अलावा कोहली श्रीलंका के खिलाफ भी 10 शतक जमाए चुके हैं।
एक देश में सबसे ज्यादा शतक
कोहली ने भारत में अपना 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक जमाया। सचिन तेंदुलकर ने भी 100 में से 42 शतक भारत में जमाए। कोहली ने वैसे घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। कोहली घर में 7000 या ज्यादा वनडे रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
अजहर का रिकॉर्ड तोड़ा
कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपना 44वां वनडे खेला। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे खेले थे।
