IND vs WI: 'वो अब ऐसा कर रहे हैं...', शुभमन गिल ने समझाया क्यों विराट कोहली पहले से ज्यादा खतरनाक होकर खेले
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे के बाद कहा कि टीम वनडे प्रारूप में आठवें बल्लेबाजी क्रम पर ध्यान ...और पढ़ें

विराट कोहली और शुभमन गिल
HighLights
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक जमाया
शुभमन गिल ने कहा कि कोहली पहले से ज्यादा खतरनाक होकर खेल रहे हैं
गिल ने कहा कि कोहली बिना दबाव लेकर खेल रहे हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को कहा कि उनकी टीम वनडे क्रिकेट में आठवें बल्लेबाजी क्रम की तलाश जारी रखेगी। गिल ने साथ ही कहा कि विभिन्न आयोजनों को आजमाया जाएगा ताकि पता चल सके कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है।
बता दें कि शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल दोनों ने शतक जमाए। गिल ने मैच के बाद कहा, 'असल में हां। हम आठवें नंबर तक बल्लेबाजी का विकल्प चाहते हैं। कोई ऐसा जो कम से कम 25-30 रन का योगदान दे सके।'
गिल ने क्या कहा
भारतीय कप्तान ने कहा, 'हमने कई बार देखा कि 250/5 के स्कोर पर अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन फिर उस स्कोर तक नहीं पहुंच सके, जहां पहुंचना चाहते हैं। इसलिए नंबर-8 हमारे लिए जरूरी जगह है। मगर हम विभिन्न संयोजन आजमाने को तैयार हैं, ताकि पता चल सके कि हमारे लिए क्या काम कर रहा है।'
गिल को इस बात का मलाल
शुभमन गिल ने बताया कि वो मैच समाप्त करके लौटना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। गिल ने 108 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए। उन्होंने कहा, 'जब मैं आउट हुआ तो सोचा कि मैच खत्म करना था। अंत में क्रीज पर खड़े रहना अच्छा लगता। मगर हां, मेरे लिए संतोषजनक पारी रही।'
कोहली खुलकर खेल रहे हैं
पता हो कि इस मैच में विराट कोहली ने शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। गिल ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपने करियर के उस पड़ाव में हैं, जहां ज्यादा खुलकर बल्लेबाजी की जा सकती है।
गिल ने कहा, 'कोहली खेल का ज्यादा आनंद उठा रहे हैं। वो स्वतंत्रता से खेल रहे हैं और खेल का लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में इसकी झलक साफ दिख रही है। उनके पास हमेशा से वो गेम था, हमेशा से बाउंड्री पार करने की हिम्मत थी। मुझे लगता है कि वो अब ऐसा कर रहे हैं।'
भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा, 'भारत को कई मैच जिताने वाले कोहली को आप ऐसे ही छोड़ना चाहेंगे और आप चाहेंगे कि वो दिन में जैसा महसूस करे, उसी हिसाब से बल्लेबाजी करें। वो आपको मैच जिताकर देते हैं।'
