विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG W vs IND W: इंग्लैंड के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं, ये धाकड़ खिलाड़ी हुई बाहर

Published: Wed, 08 Jul 2026 06:50 PM (GMT+05:30)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

HighLights

  1. 10 जुलाई से खेला जाएगा टेस्‍ट

  2. लॉर्ड्स के मैदान पर होगी जंग

  3. दोनों टीम तैयारियों में जुटी हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा चुकी है। अब 10 जुलाई से दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स में इकलौता टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है।

पिछले हफ्ते टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया A के मैच के दौरान घुटने में कट लगने और टांके आने की वजह से प्रतिका रावल इस टेस्‍ट मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है। इंडिया ए ने सीरीज को 2-1 से जीता था।

प्रतिका ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने 18 (43 गेंद) और 63 (137 गेंद) रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू जमीन पर बहुत मजबूत साबित हुआ और 10 विकेट से मैच जीत लिया।

 

 हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि रावल के घुटने पर कट लग गया था, जिसके लिए कुछ टांके लगाने लगे। साथ ही उन्होंने टीम में पुनिया के शामिल होने की पुष्टि भी की। टेस्ट क्रिकेट में अभी तक डेब्यू न करने वाली पुनिया ने तीन मैचों की 'A' सीरीज में दो हाफ-सेंचुरी लगाई थीं।

नंबर 3 की जगह के लिए पुनिया का मुकाबला हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया से हो सकता है। इसी जगह पर रावल ने मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पिछले टेस्ट मैच में खेला था। उस टेस्ट मैच में रावल ने दूसरी पारी में हाफ-सेंचुरी लगाई थी।

घुटने की चोट रावल के शुरुआती करियर की एक और मुश्किल है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में घरेलू मैदान पर भारत के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के सफर में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के आखिरी लीग मैच में फील्डिंग करते समय टखना मुड़ जाने के कारण उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद रावल WPL सीजन में UP वॉरियर्स के लिए भी नहीं खेल पाई थीं।

यह भी पढ़ें- प्रतिका रावल ने आईसीसी और बीसीसीआई के सामने रखी बड़ी मांग, पिता की सीख को किया याद

यह भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की दूसरे वनडे में शर्मनाक हार, कंगारुओं की धरती पर सीरीज जीतने का टूटा सपना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।