प्रतिका रावल ने आईसीसी और बीसीसीआई के सामने रखी बड़ी मांग, पिता की सीख को किया याद
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार प्रतिका रावल ने कहा है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट काफी पसंद है और चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा इस प्रारूप के मैच खेलें। प्रतिका ने अपने पहले टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
-1773753504280_m.webp)
प्रतिका रावल ने रखी खास मांग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल ने महिलाओं के लिए अधिक टेस्ट मैच कराने पर जोर दिया है और इसे अपना पसंदीदा प्रारूप बताया है।
प्रतिका ने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए दिन-रात्रि टेस्ट की दूसरी पारी में 63 रन बनाकर भारत को पारी की हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद
एक कार्यक्रम में प्रतिका ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट सबसे खूबसूरत प्रारूप है। बचपन से मेरे पिता और कोच कहते रहे थे कि इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है। जब आपको उसी तरह तैयार किया जाता है तो स्वाभाविक रूप से यह आपका पसंदीदा प्रारूप बन जाता है।
महान खिलाड़ियों से सीखा
प्रतिका ने बताया कि उन्होंने विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ियों के टेस्ट मैचों के वीडियो देखकर खुद को इस प्रारूप के लिए तैयार किया है। महिला टेस्ट मैचों की संख्या जितनी अधिक होगी, उतना बेहतर होगा। क्योंकि टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी को न केवल बेहतर बनाता है, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी उसे परिपक्व करता है। गत वर्ष महिला विश्व कप में प्रतिका ने एक शतक की मदद से 308 रन बनाए थे और वह टूर्नामेंट की चौथी सर्वोच्च स्कोरर रही थीं।