विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेलेक्शन कमेटी में होगी टीम इंडिया के पूर्व कोच की एंट्री, वसीम जाफर को किया गया नजर अंदाज

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:51 PM (IST)

बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में खाली पड़े पद को लेकर एक नाम लगभग तय हो गया है। जिस खिलाड़ी ...और पढ़ें

टीम इंडिया का पूर्व कोच बनेगा सेलेक्टर

टीम इंडिया का पूर्व कोच बनेगा सेलेक्टर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में नए सदस्य को लेकर माथापच्ची का दौर खत्म होता दिख रहा है। वसीम जाफर की सेलेक्शन कमेटी में एंट्री नहीं हो रही है बल्कि मुंबई से ही आने वाले भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार का नाम लगभग तय हो गया है।

अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद सेलेक्शन कमेटी में चार ही सदस्य हैं। ऐसे में पांचवें सदस्य की रेस जारी थी और माना जा रहा है कि पोवार का नाम इसमें फाइनल हो चुका है। वसीम जाफर, कोनोर विलियम्स और जैकब मार्टिन ने भी इस पद के लिए इंटरव्यू दिया था, लेकिन क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने पोवार का नाम तय कर लिया है।

प्रज्ञान होंगे चीफ सेलेक्टर

अगरकर के जाने के बाद प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट की मानें तो उनको ये जिम्मेदारी स्थायी रूप से मिलना तय है। टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वेस्ट जोन से पोवार का नाम फाइनल हुआ है क्योंकि बीसीसीआई चाहता है कि सेलेक्टर टीम इंडिया की मौजूदा सेलेक्शन पॉलिसी के साथ ही बने रहें। ओझा एक साल से ज्यादा समय से समिति में हैं और वह टीम मैनेजमेंट की जरूरत को जानते हैं।

वहीं, पोवार का जूनियर सेलेक्शन कमेटी के लिए इंटरव्यू हुआ था और वह इस कमेटी के चेयरमैन बनने वाले थे, लेकिन उन्होंने बाद में सीनियर कमेटी के लिए भी आवेदन किया था। डोडा गणेश जूनियर सेलेक्शन पैनल के चेयरमैन बन सकते हैं।

वर्ल्ड कप पर हैं नजरें

वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ओझा को चीफ सेलेक्टर बनाए रखने का फैसला हुआ है क्योंकि वह टीम की रणनीति को अच्छे से जानते हैं। वहीं, वसीम जाफर अगर आते तो वही चीफ सेलेक्टर बनते क्योंकि उनका अनुभव ज्यादा है और यह थोड़ा जोखिम भरा हो जाता।

यह भी पढ़ें- IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, गोवा में सजेगा खिलाड़ियों का मेला

यह भी पढ़ें- प्रज्ञान ओझा नहीं, ये पूर्व सलामी बल्लेबाज होगा अगला चीफ सेलेक्टर! खाली पड़े पद के लिए किया आवेदन