विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गोल्डन कमाल से पीएम नरेंद्र मोदी भी हुए गदगद, तारीफ में पढ़े कसीदे

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:05 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। भारत ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से मात दी। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने पास ही रखा। पिछले एशियाई खेलों में भी भारत ने महिला क्रिकेट में गोल्ड जीता था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम इस स्कोर के सामने 15.4 ओवरों में 69 रनों पर ही ढेर हो गई।

पीएम मोदी की बधाई

इस जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने पीएमओ इंडिया के आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी और उसकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, "भारतीय क्रिकेट की शानदार जीत। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। ये इन खेलों में शानदार जीत थी जिसमें आत्मविश्वास, योग्यता और बेहतरीन टीमवर्क था।"

उन्होंने लिखा, "इस जीत ने भारत को इन खेलों में अपना पहला गोल्ड मेडल भी दिलाया। टीम ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया और ये कई युवाओं को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

 

मंधाना का कमाल

भारत के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 45 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। अंतिम ओवरों में ऋचा घोष ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें उन्होंने 22 गेंदों का सामना कर छह चौके और तीन छक्के मारे।

यह भी पढ़ें- IND W vs SL W: भारतीय बेटियों का गोल्डन परफॉर्मेंस, श्रीलंका को रौंद हासिल किया सोने का तमगा

यह भी पढ़ें- IND W vs BAN W: शेफाली के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कमाल, बांग्लादेश को हरा फाइनल में पहुंचा भारत; श्रीलंका से होगी टक्कर