यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Champions Trophy से पहले अधूरे कराची स्टेडियम ने बढ़ाई PCB की चिंता, वॉटसन ने भारत के पाकिस्तान नहीं जाने पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है लेकिन कराची के नेशनल स्टेडियम का निर्माण कार्य अब तक समाप्त ...और पढ़ें

HighLights
- पाकिस्तान ने कराची के सभी मुकाबले दूसरी जगह शिफ्ट किए
- पाकिस्तान 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करेगा
- कराची के नेशनल स्टेडियम में नए सिरे से कुछ निर्माण कार्य हो रहा है
प्रेट्र, कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कराची के नेशनल स्टेडियम के निर्माण कार्य को लेकर मुश्किल में है और उन्होंने इस मैदान के सारे मैचों में दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।
19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला इसी मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। कायदे आजम ट्रॉफी का फाइनल इस मैदान से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मैच कराची में होना था, लेकिन अब इसे मुल्तान में खेला जाएगा।
कुछ निर्माण कार्य तो 15 दिसंबर की डेडलाइन पर समाप्त हो गया, लेकिन अब नए सिरे से कुछ और निर्माण के आदेश दिए गए हैं। नई इलेक्ट्रानिक स्कोरबोर्ड के साथ ही ड्रेसिंग रूम और कई अन्य चीजों को पूरी तरह से नया किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025 schedule: 23 फरवरी को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल
भारत का पाकिस्तान नहीं जाना दुर्भाग्यपूर्ण : वॉटसन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर शेन वॉटसन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जा पाने को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 'हाइब्रिड' मॉडल में कराने पर मंजूरी जताई है जिसमें भारतीय टीम के सारे मैच दुबई में खेले जाएंगे।
वॉटसन ने यहां चैंपियंस ट्रॉफी टूर के दौरान कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिये पाकिस्तान नहीं जा रही है, लेकिन इसमें क्या किया जा सकता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे हालात बने, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि भारत-पाकिस्तान मैचों का सभी को इंतजार रहता है।''
यह भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: शेड्यूल, टाइमिंग और टीम से लेकर वेन्यू तक, यहां पाएं A To Z जानकारी
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का कार्यक्रम
याद दिला दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए तीन लीग मैचों में हिस्सा लेना होगा।
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला दुबई में बांग्लादश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच दुबई में खेला जाएगा। फिर 2 मार्च को भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी।
