विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का एलान, तीन नए चेहरों को दिया मौका; पूर्व कप्तान बाहर

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:19 PM (IST)

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने शुरुआती 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया ...और पढ़ें

पाकिस्तान टेस्ट स्क्वॉड का एलान

पाकिस्तान टेस्ट स्क्वॉड का एलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुरुआती 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। पूर्व कप्तान शान मसूद को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं सलमान अली आगा की वापसी हुई है।

आगा सहित सात पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के बीच ही घर वापस भेज दिया गया था। मगर हाल ही में वनडे में शतक लगाने के बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा, अली उस्मान भी टीम में लौटे हैं।

तीन नए चेहरों को मिला मौका

पाकिस्तान ने टेस्ट टीम में तीन नए चेहरों को मौका दिया है। मोहम्मद ताहा, मोहम्मद सुलेमान और समीर मिन्हास को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

बाबर आजम टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। मगर मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को अभी भी टीम में वापस जगह नहीं मिली है। 26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ताहा का प्रेजीडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन रहा।

ताहा ने सात मैचों में 730 रन जड़े हैं। वो रनों के मामले में सबसे आगे हैं। सुलेमान के नाम नहीं 652 रन है, जबकि समीर ने 405 रन जड़े हैं। तीनों को ही उनके शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 9 नवंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 17 नवंबर से लाहौर में होगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है। वहीं श्रीलंका सातवें पायदान पर है। पाकिस्तान टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है।

पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह फजल, अली उस्मान, अराफत मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, रजाउल्लाह साद बैग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास, सउद शकील।

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने किया कायरन पोलार्ड का प्रमोशन, बनाए गए हेड कोच

यह भी पढ़ें- सामने आ गई WTC 2029 के फाइनल की तारीख, ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर को लेकर भी आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला