पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर होगा 'तख्तापलट', टेस्ट कप्तान शान मसूद और कोच सरफराज की कुर्सी पर खतरा
पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से भूचाल आ सकता है। टेस्ट कप्तान शान मसूद की कुर्सी पर खतरा मंडरा ...और पढ़ें

शान मसूद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी टीम हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। इसी वजह से हमें लगातार कोचिंग स्टाफ और कप्तानी में बदलाव देखने को मिलता है। अब एक बार फिर से कोचिंग और कप्तानी दोनों में ही बदलाव देखने को मिल सकता है। टेस्ट कप्तान शान मसूद और हेड कोच सरफराज अहमद को उनसे पद से हटाया जा सकता है।
सरफराज फिलहाल टेस्ट टीम के हेड कोच हैं, जबकि सीमित प्रारूप की कोचिंग की जिम्मेदारी माइक हेसन के पास है। पाकिस्तानी टीम रेड बॉल क्रिकेट में संघर्ष कर रही है। उन्हें हल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले भी बांग्लादेश ने पाकिस्तान में जाकर उन्हें सीरीज में हराया था। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब मसूद और सरफराज दोनों को ही हटाया जा सकता है।
सरफराज अहमद और शान मसूद की कुर्सी पर खतरा
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शान मसूद और सरफराज अहमद को हटाया जा सकता है। शान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है। तो वहीं हाल ही में सरफराज को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया था लेकिन बांग्लादेश में मिली हार के बाद उन्हें भी हटाया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युनूस खान और मोहम्मद हफीज को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सूत्रों की मानें तो सरफराज को टेस्ट के हेड से हटाया जा सकता है और उन्हें अंडर-19 और ए टीम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे पहले भी इसी भूमिका में थे लेकिन बाद में उन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ जोड़ दिया गया। अब उनसे एक बार फिर ये जिम्मेदारी छीनी जा सकती है।
मोहम्मद हफीज और युनूस खान को मिलेगा मौका
पीसीबी मोहम्मद हफीज और युनूस खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। हालांकि, सरफराज को ऐसे समय में ही हटाया जाएगा, जब बोर्ड और खान के बीच समझौता हो जाए। इससे पहले युनूस ने क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़ने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं। इसके अलावा हफीज को इस वजह से भी शामिल किया जा सकता है क्योंकि वे बोर्ड पर लगातार हमलावर रहते हैं और जमकर आलोचना करते हैं। उन्हें सेलेक्टर का पद दिया जा सकता है।
