विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप का हुआ आगाज, बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ बने मुख्य अतिथि

Published: Sun, 03 May 2026 10:27 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया। ...और पढ़ें

व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026

व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (डब्ल्यूसीआइए) की पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आगाज शनिवार से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट तीन से 10 मई तक आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट में देश भर की शीर्ष टीमें रोमांचक सुपर-5 ग्रैंड फाइनल प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इससे भारत में व्हीलचेयर क्रिकेट के उच्चतम स्तर को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैकी श्रॉफ ने कहा कि मेरा सभी के लिए संदेश है कि जिंदगी में बिंदास रहो। ये खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। मैंने इन खिलाड़ियों को देखा और उनके जुनून को देखकर मैं अभिभूत हूं।

जैकी श्रॉफ ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने पैरा-स्पो‌र्ट्स के प्रति अधिक समर्थन की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि मैं चाहता हूं कि बड़ी कंपनियां आगे आएं और इन्हें प्रायोजित करें। इस अवसर पर डीडीसीआई के सचिव रवि कांत चौहान ने खेलों में संस्थागत समर्थन और समावेशिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

पहले मैच में उप्र ने आंध्र प्रदेश को हराया

टूर्नामेंट में रविवार को हुए पहले मैच में उप्र ने आंध्र प्रदेश को 10 विकेट से हराया। आंध्र प्रदेश की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट पर 93 रन बना सकी। इसमें श्रीनू केवती ने सर्वाधिक 33 रन और केसी वारियाह ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। सोमजीत सिंह ने दो विकेट चटकाए। उप्र की टीम ने 11वें ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें इरफान हैदर ने नाबाद 47 रन और सोमजीत सिंह ने 34 रन बनाए। सोमजीत सिंह प्लेयर आफ द मैच बने। दूसरे मैच में कर्नाटक ने मुंबई को छह विकेट से हराया।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, अनुष्का शर्मा को टी-20 और हरलीन देओल वनडे टीम की कमान

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR: IPL में कर्नाटक के स्टार की एंट्री, स्मरण रविचंद्रन का ड्रीम डेब्यू, ली नीतीश रेड्डी की जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।