वॉशिंगटन सुंदर को अचानक T20I टीम से किया गया बाहर, नमन धीर को मिली जगह; BCCI ने बताई क्या है वजह?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर की जगह ऑलराउंडर नमन धीर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

नमन धीर-वॉशिंगटन सुंदर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। सुंदर की जगह अब टी20 सीरीज के लिए नमन धीर को शामिल किया गया है। धीर ने विंडीज के खिलाफ ही वनडे सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और अब टी20 सीरीज में भी उन्हें शामिल कर लिया गया है।
सुंदर इस समय एशियन गेम्स में खेल रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए दिखाई दिए। उनका नाम टी20 सीरीज में भी था लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सुंदर की जगह धीर को शामिल करने का एलान कर दिया है।
नमन धीर को टी20 टीम में मिली जगह
धीर को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में खेली गई शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें वनडे टीम में जगह मिली। हालांकि, धीर को अब तक खेले गए दोनों मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। वे गेंदबाजी करते दिखे लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके।
वॉशिंगटन सुंदर क्यों हुए बाहर?
सुंदर इस समय एशियन गेम्स में खेल रहे हैं। इसका फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज शुरू हो जाएगी। भारत को न्यूजीलैंड का भी दौरा करना है। ऐसे में सुंदर को स्क्वाड से रिलीज किया गया है, जिससे वे रणजी ट्रॉफी में खेल सकें। इससे न्यूजीलैंड दौरे की भी वे तैयारी करना चाहते हैं।
अंशुल कंबोज भी वनडे में शामिल
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट की वजह से दूसरे वनडे मैच से बोहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा पेसर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। कंबोज को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। उनका न्यू चंडीगढ़ में होने वाले तीसरे मैच में डेब्यू भी हो सकता है।
भारत की अपडेटेड वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज।
भारत की अपडेटेड T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI Live Streaming: क्लीन स्वीप करने उरतेगी भारतीय टीम, रोहित-विराट को ऐसे एक्शन में देख पाएंगे
यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत ए का मैच बीच में ही छोड़कर टीम इंडिया से जुड़ेंगे अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा को करेंगे रिप्लेस
