बीसीसीआई को मिला नया टाइटल स्पांसर, एक मैच के देगा 4.85 करोड़ रुपये
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नया टाइटल स्पांसर मिल गया है जो अगले दो साल तक टीम इंडिया की जर्सी पर दिखाई देगा।

HighLights
टीम इंडिया को मिला नया टाइटस स्पांसर
बीसीसीआई को एक मैच के देगा करोड़ों रुपये
दो साल का है करार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की टीम इंडिया के लिए नए टाइटल स्पांसर की तलाश खत्म होती दिख रही है। उसे नया स्पांसर मिल गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुथुट फिनकॉर्प ने अगले दो साल के लिए टीम इंडिया के टाइटल स्पांसरशिप अधिकार हासिल कर लिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये टाइटल स्पांसरशिप 'ब्लू मुथुट' के नाम से जानी जाएगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस करार के तहत बीसीसीआई को प्रति मैच 4.85 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, ऐसे भी सुझाव हैं कि ये बेस प्राइस कम भी हो सकती है। इस बात की स्पष्टता तब मिलेगी जब बीसीसीआई इस डील को लेकर आधिकारिक एलान करेगा।
2028 तक होगा करार
कोच्चि स्थित मुथुट परिवार के स्वामित्व वाली ये कंपनी साल 31 मार्च 2028 तक सभी इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के अधिकार हासिल करेगी। इस दौरान टीम इंडिया तकरीबन 35 इंटरनेशनल मैचो खेलेगी जिसमें 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी20 मैच शामिल हैं।
नए टाइटल स्पांसर के लिए बीसीसाआई को काफी इंतजार करना पड़ा है। इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो इसके लिए कोई भी कंपनी दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी और इसके पीछे वजह ऊंची कीमत थी। अगर कोई बिडिंग प्रोसेस होती तो टाइटल स्पांसर के नाम का एलान 13 अगस्त को कर दिया जाता। ये डेडलाइन बीसीसीआई के टेंडर के लिए मांगे गए आवेदन में शामिल थी। हालांकि, कोई भी बिडर सामने नहीं आया। फिर बीसीसीआई ने कुछ कंपनियों से बात की जिसमें गूगल जैमिनाई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एसबीआई लाइफ शामिल थे। एसबीआई लाइफ बाद में चैटजीपीटी के साथ सह-साझेदार बना।
वेस्टइंडीज सीरीज में दिखेगा बदलाव
मुथुट के साथ बीसीसीआई के करार का असर रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में देखने को मिलेगा। इस सीरीज की शुरुआत भी केरल में होगी जहां की ये कंपनी है। सीरीज का पहला वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
