विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजीत अगरकर देंगे इस्तीफा, इस तारीख को बीसीसीआई करेगा नए चीफ सेलेक्टर के नाम का एलान

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:49 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर 4 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा देंगे। बीसीसीआई सचिव ...और पढ़ें

अजीत अगरकर का कार्यकाल होने वाला है समाप्त

अजीत अगरकर का कार्यकाल होने वाला है समाप्त

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए इस समय सबसे बड़ा मुद्दा नए चीफ सेलेक्टर का चुनाव है। हाल के समय में इस पद पर काबिज अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है और बोर्ड को सेलेक्शन कमेटी के नए मुखिया की तलाश है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि बोर्ड के पास इसके लिए पर्याप्त समय है।

चार अक्टूबर को अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्होंने बोर्ड को बता दिया है कि वह अपने करार को विस्तार देना नहीं चाहते हैं। इसी के साथ उनका बतौर चीफ सेलेक्टर काम खत्म हो जाएगा। अगरकर ने 18 सितंबर को ही अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई को बता दिया था।

नहीं है कोई जल्दबाजी

सैकिया ने कहा है कि बोर्ड अगरकर के रिप्लेसमेंट का एलान करने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है और वह उनके जाने के बाद फैसला करेगा। सैकिया ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "जहां तक अजीत अगरकर की बात है तो उनका कार्यकाल चार अक्टूबर को खत्म हो रहा है और चार तारीख तक हमारे पास काफी समय है। हम चार अक्टूबर के बाद खाली होने वाली जगह को लेकर फैसला लेंगे। चार तारीख तक हमारे पास काफी समय है। जब बीसीसीआई फैसला ले लेगा तो इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।"

होगी बड़ी जिम्मेदारी

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने दो टी20 वर्ल्ड कप जीते और चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालांकि, इस दौरान विवाद भी काफी हुए फिर चाहे विराट कोहली और रोहित शर्मा के अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर हो या फिर सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तानी से हटा श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने की बात हो। जहां तक नए चीफ सेलेक्टर की बात है तो विराट और रोहित को लेकर उनका क्या रुख रहेगा ये देखना होगा। सेलेक्शन कमेटी के नए मुखिया पर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनने की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें- डीपीएल से यूपी टी-20 लीग तक मैच फिक्सिंग की आहट, डीडीसीए ने BCCI का दरवाजा खटखटाया

यह भी पढ़ें- स्‍मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने उम्‍दा प्रदर्शन करके बनाए वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा के माथे पर लगा 'कलंक'