विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्‍ते पर गौतम गंभीर ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, बोले- हमें एक-दूसरे की सोच पता है

Published: Thu, 24 Sep 2026 01:55 PM (IST)

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्‍ते पर चुप्‍पी तोड़ी है। गंभीर ने ...और पढ़ें

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्‍ते पर खुलकर बात की। गंभीर ने ध्‍यान दिलाया कि कोच के लिए कप्‍तान के साथ कनेक्‍शन बहुत जरूरी है, ताकि दोनों मिलकर टीम हित के लिए सर्वश्रेष्‍ठ फैसला ले सके।

गंभीर ने रोहित के साथ लंबे समय से अपने रिश्‍ते के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि रोहित के साथ उनका रिश्‍ता कोच-कप्‍तान तक सीमित नहीं बल्कि खेलने वाले दिनों से है। गौतम गंभीर तब भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी थे और रोहित शर्मा की नई एंट्री हुई थी। 'हिटमैन' इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को स्‍थापित करने में जुटे हुए थे।

गौतम गंभीर ने क्‍या कहा

गंभीर ने जियो स्‍टार से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा के साथ रिश्‍ता नया है। देखिए, रोहित और मेरा रिश्‍ता केवल कोच और कप्‍तान तक नहीं है। हमारा रिश्‍ता तब से है जब रोहित टीम में आए थे। मैं उस समय सीनियर खिलाड़ी था। तब से हम एक-दूसरे को जानते हैं।'

गंभीर ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं कि रोहित और मेरा नया रिश्‍ता है। या फिर मैं विदेश से आया हूं, जिसने रोहित को खेलते नहीं देखा या उसे व्‍यक्तिगत रूप से नहीं जानता। मुझे नहीं पता हो कि वो किस तरह का व्‍यक्ति है।'

टीम के लिए करते हैं काम

भारतीय हेड कोच ने कहा, 'जब आप एकसाथ खेल चुके हो तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं। उसे मेरी सोच पता है और वो मेरी सोच जानता है। क्‍योंकि कल मेरी सोच अलग हो सकती है और कप्‍तान कुछ और सोच सकता है, लेकिन जो भी फैसला होगा, वो टीम हित में लिया जाएगा। अगर वो निर्णायक फैसला है तो उससे बेहतर कुछ भी नहीं।'

गंभीर ने कहा, 'और यही वजह है कि मैं कहता हूं कि जिन भी चार कप्‍तानों के साथ मैंने काम किया, उनके साथ मेरा अनुभव यही रहा कि सभी का इरादा भारतीय क्रिकेट की बेहतरी है।'

यह भी पढ़ें- 'शुभमन गिल बहुत भाग्‍यशाली हैं क्‍योंकि...', गौतम गंभीर ने भारतीय कप्‍तान की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- 'विश्व कप 2027 में उनके होने या न होने का कोई मतलब नहीं', रोहित शर्मा-विराट कोहली पर पूर्व भारतीय कोच के बयान ने मचाई सनसनी