'विश्व कप 2027 में उनके होने या न होने का कोई मतलब नहीं', रोहित शर्मा-विराट कोहली पर पूर्व भारतीय कोच के बयान ने मचाई सनसनी
विश्व कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर संशय अभी भी बना हुआ है। अब ...और पढ़ें

विराट कोहली-रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर संशय बरकरार है कि वे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए दिखेंगे या नहीं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन अब तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों दिग्गज विश्व कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। अब इसको लेकर पूर्व भारतीय कोच संदीप पाटिल ने बयान दिया है।
पाटिल का कहना है कि विश्व कप 2027 की टीम में रोहित-विराट हों या न हों इससे टीम इंडिया को कोई असर नहीं होगा। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेले गए दूसरे वनडे मैच में फ्लॉप होने के बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि, लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में उन्होंने शतक जड़ा और इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। अब पाटिल ने बयान देकर सनसनी मचा दी है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बयान
पूर्व भारतीय कोच ने स्पोर्ट्सनेक्स्ट से बात करते हुए कहा, "ये उन दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि क्या वे आगे खलना जारी रखना चाहते हैं। क्या वे अपनी फिटनेस बनाए रख पाएंगे? ये भी सवाल है कि चयनकर्ता भी क्या उनके बारे में क्या सोचते हैं? हमें ये भी देखना होगा कि अगर वे बाहर जाते हैं, तो उनकी जगह कौने से खिलाड़ी हैं, जो जगह लेने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ देखें, तो हमें लगता है कि रोहित और विराट के होने और न होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"
पाटिल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "ये दोनों खिलाड़ी कई सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं और इनकी गिनती दिग्गज खिलाड़ियों में की जाएगी। रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। अगर विराट की बात करूं, तो उनके बारे में जितना कहूं, उतना कम होगा।"
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित और विराट एक्शन में नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों दिग्गज एक बार फिर बल्ले से जमकर रन बनाना चाहेंगे और विश्व कप को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहेंगे।
