'मौका मिलेगा तो जरूर भुनाएगा', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा के कायल हुए सनत जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की।
-1789924651519_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, गुड़गांव। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए रविवार को उन्हें अलग तरह की प्रतिभा करार देते हुए कहा कि इस किशोर खिलाड़ी को भारतीय अंतिम एकादश में शामिल करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
जयसूर्या ने कारपोरेट विश्व कप के उद्घाटन समारोह से इतर बातचीत में कहा कि वह अलग तरह की प्रतिभा है। मुझे लगता है कि वह भारत का भविष्य है। उसके पास काफी समय है। इसलिए उसे अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दीजिए और वह जरूर अच्छा करेगा।
1996 विश्व कप में श्रीलंका के स्टार प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल रहे जयसूर्या ने कहा कि सूर्यवंशी में मिले मौकों को भुनाने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि मौके मिलेंगे। वह किस स्थान पर खेलेगा, यह मैं नहीं कह सकता, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। लेकिन जब उसे मौका मिलेगा, वह उसे जरूर भुनाएगा। इसलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं।
जयसूर्या ने चयन और बल्लेबाजी क्रम पर टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा कि मैं चयन और बल्लेबाजी क्रम पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मेरा मानना है कि वह बेहद प्रतिभाशाली है। जयसूर्या ने इसी संदर्भ में कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा।
