विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GT vs MI: तिलक वर्मा ने जमाया पहला आईपीएल शतक, सनथ जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड की दिलाई याद

Published: Mon, 20 Apr 2026 10:32 PM (IST)

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने सनथ जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की।

तिलक वर्मा ने जमाया पहला आईपीएल शतक

तिलक वर्मा ने जमाया पहला आईपीएल शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया। ये उनका पहला आईपीएल शतक था। इस पारी के साथ ही तिलक ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है और महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

मुंबई को खराब शुरुआत मिली थी। उसने पावरप्ले में तीन विकेट खो दिए थे। यहां से तिलक ने पारी को बुना और आखिरी के पांच ओवरों में तूफानी रफ्तार में रन बना अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मार 100 रन पूरे किए। वह 45 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जयसूर्या की बराबरी

तिलक ने ये शतक 45 गेंदों पर पूरा किया और इसी के साथ वह मुंबई के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा जयसूर्या ने साल 2008 में वानखेड़े में 45 गेंदों पर शतक जमाया था। उन्होंने ये शतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जमाया था। वहीं तिलक गुजरात के खिलाफ शतक जमाने वाले मुंबई के सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ये काम सूर्यकुमार यादव ने किया था। सूर्या ने 2023 में गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

तिलक ने इस पारी में शुरुआती 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद की 23 गेंदों पर उनके बल्ले से 82 रन निकले।

डेथ ओवरों का कमाल

आखिरी के तीन ओवरों में तिलक ने गजब की बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों पर 65 रन ठोके। इसी के साथ वह डेथ ओवरों (16-20) में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर आ गए हैं। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- GT vs MI: प्रसिद्ध कृष्णा के लिए सस्ता शिकार है मुंबई का ये बल्लेबाज, चार मैचों में 3 बार भेजा पवेलियन; आफत बनकर आता है सामने

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच जानलेवा बीमारी से जूझ रहा अफगानी गेंदबाज, गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती