विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PBKS vs SRH: पंजाब के खिलाफ 8 छक्के जड़ खास लिस्ट में टॉप पर पहुंचे अभिषेक शर्मा, जयसूर्या-बटलर भी शामिल

Published: Sat, 11 Apr 2026 05:27 PM (IST)

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने आईपीएल में पावरप्ले में एक खास रिकॉर्ड अपने ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा

HighLights

  1. अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाए 8 छक्के

  2. हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 105 रन

  3. अभिषेक ने बटलर-जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ अभिषेक अपनी पुरानी लय में लौटते हुए दिखे, जहां उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 100 रन पूरे कर लिए। अभिषेक ने मैच में 8 छक्के जड़े और इसी के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया।

पंजाब के खिलाफ अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 28 गेंदों पर 74 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के निकले। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे जोस बटलर और सनथ जयसूर्या की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके आलावा हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पंजाब के खिलाफ पावरप्ले में 7 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे आईपीएल में पावरप्ले में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो का नाम शामिल है। सभी खिलाड़ियों ने 7 छक्के लगाने का कारनामा किया है।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे अधिक छक्के-

  • सनथ जयसूर्या - 7, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2008
  • जोस बटलर - 7, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018
  • जॉनी बेयरस्टो - 7, पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2022
  • अभिषेक शर्मा - 7, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, 2026

पावरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की शानदार बल्लेबाज के दम पर एसआरएच ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बना लिए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में पावरप्ले के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पहले दो स्कोर भी हैदराबाद के नाम पर ही दर्ज है। उन्होंने 2024 में सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, जो 125 रनों का था। दिल्ली के खिलाफ 2024 में टीम ने ये कारनामा किया था।

आईपीएल के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर-

  • 125/0 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024
  • 107/0 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2024
  • 105/0 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, 2026
  • 105/0 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2017
  • 100/2 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, 2014

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का जल्‍द होगा इंटरनेशनल डेब्‍यू? इस टीम के खिलाफ मिल सकता मौका, खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH: काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरी पंजाब किंग्‍स टीम, 11 लोगों की मौत है वजह